Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक कोस्टल रोड पर देना होगा टोल, अब नहीं होगी फ्री में घूमाई

अब मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक कोस्टल रोड पर देना होगा टोल, अब नहीं होगी फ्री में घूमाई

मुंबई कोस्टल रोड पर मुफ़्त सवारी का मज़ा लेने के दिन अब खत्म हो गए हैं। अब इस कोस्टल रोड से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को देना पड़ेगा टोल टैक्स। पिछले दिनों ही कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाला अंतिम खंड को भी खोल दिया गया है। इसके साथ ही इस रोड पर मुफ्त में आवाजाही करना अब खत्म हो गया है, इसका संकेत भी मिल गया है।

यात्रियों को बांद्रा में सड़क से निकलते समय टोल टैक्स देना होगा। हालांकि यह नयी सड़क एक विकसित मुंबई को दर्शाती है।

warli-bandra coastal road

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले खंड का हाल ही में उद्घाटन किया गया। इससे पहले मुंबई कोस्टल रोड पर आर्च ब्रिज की एक शाखा का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था।

यह नया रास्ता मरीन ड्राइव को बांद्रा से जोड़ता है। इस रास्ते के खुल जाने से लोगों को अब मरीन ड्राईव से बांद्रा पहुंचने में मात्र 10 मिनट का ही समय लगेगा। इस रास्ते के खुल जाने से दक्षिण मुंबई और उसके उपनगरों के बीच का संपर्क पहले के मुकाबले बेहतर होने की संभावना जतायी गयी है।

bandra-worli sea-link coastal road toll

क्या होगा नया टोल

शुक्रवार (13 सितंबर को) सुबह 7 बजे से इस नए रास्ते पर उत्तर की ओर जाने वाली गाड़ियों को अनुमति दे दी गई। इस बदलाव के कारण यात्रियों के लिए टोल शुल्क भी बढ़ा दिया गया। जानकारी के अनुसार सी लिंक पर सीधे जाने वाले वाहनों को बांद्रा Exit पर ₹100 का भुगतान करना होगा।

वर्तमान में, उत्तर की ओर जाने वाली गाड़ियां सप्ताह के दिनों में सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक इस ब्रिज का उपयोग कर सकती हैं। बताया जाता है कि जब तक कोस्टल रोड के दोनों अंतिम छोर सी-लिंक से नहीं जुड़ जातीं, तब तक दक्षिण की ओर जाने वाली गाड़ियों को मौजूदा मार्गों का ही इस्तेमाल करना होगा।

बता दें, पहले इस सड़क को शुरू में जुलाई के अंत तक खोला जाना था, लेकिन मानसून की स्थिति और तकनीकी समस्याओं के कारण इसमें देरी हुई। उम्मीद की जा रही है कि नई सड़क के खुल जाने से यात्रा के समय में सुधार और मुंबई में भीड़भाड़ को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

More News

Read more about: mumbai traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+