Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवी मुंबई होगा पहला एयरपोर्ट जहां मिलेगी Water Taxi की सुविधा, जानिए क्या है पूरी योजना?

नवी मुंबई होगा पहला एयरपोर्ट जहां मिलेगी Water Taxi की सुविधा, जानिए क्या है पूरी योजना?

नवी मुंबई एयरपोर्ट, जिसका निर्माण लगभग पूरा होने का दावा किया जा रहा है। इंतजार है तो आधिकारिक तौर पर इस एयरपोर्ट से यात्री सेवाओं के शुरू होने की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले कुछ समय में ही नवी मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट को एक ओर जहां अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस बनाया गया है।

वहीं दूसरी ओर यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए नवी मुंबई एयरपोर्ट को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी बनाया गया है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर परिवहन सेवा को लेकर एक नई घोषणा की है, जिसके बाद नवी मुंबई देशभर में अपनी तरह का पहला एयरपोर्ट बन जाएगा।

water taxi navi mumbai

India TV न्यूज की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों एक रिव्यू बैठक के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा करते हुए कहा कि नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट देश का ऐसा पहला एयरपोर्ट होने वाला है, जहां वाटर टैक्सी (Water Taxi) की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी के तहत विकसित किया जाएगा।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने?

मीडिया रिपोर्ट में मुख्यमंत्री फडणवीस के हवाले से बताया जाता है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट पर वाटर टैक्सी की सुविधा मुहैया करवायी जाएगी। देश का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा जहां इस तरह की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी। इसके साथ ही नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अच्छी पार्किंग सुविधा के साथ ही विमानों की मरम्मत के लिए भी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने हिदायत दी है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट के साथ सड़क, मेट्रो और जल संपर्क परिवहन मार्गों से जुड़े सभी कामों को समय सीमा के अंदर ही पूरा कर लेना होगा।

मुख्यमंत्री ने नवी मुंबई के आसपास बन रहे घरों के निर्माण कार्यों की गति और प्रगति के विषय में भी जानकारी हासिल की, जिसे देश के प्रमुख सितारों, एयरपोर्ट व एयरलाइंस से जुड़े उच्चाधिकारियों आदि को मुहैया करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने की सख्त हिदायत दी।

दावा किया जा रहा है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट को अप्रैल या मई 2025 में ही शुरू किया जा सकता है, जिसके साथ ही वाटर टैक्सी सुविधाओं को भी यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि इस एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए वाटर टैक्सी न सिर्फ तेज रफ्तार मार्ग होगा बल्कि यह मुंबई की सड़कों पर गाड़ियों के दबाव को कम करने में भी सहायक साबित हो सकता है। बताया जाता है कि प्रस्तावित वाटर टैक्सी को फाइबर-रिइनफोर्स्ड प्लास्टिक (FRP) से बनाया जाएगा, जो न सिर्फ मजबूत होंगी बल्कि हल्की भी होगी। इससे वाटर टैक्सी को बनाने की लागत काफी कम हो जाएगी।

More News

    Read more about: mumbai navi mumbai airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+