Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नई दिल्ली से पटना के लिए चलेगी होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की List

नई दिल्ली से पटना के लिए चलेगी होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की List

जैसे-जैसे होली नजदीक आ रहा है, देश के अलग-अलग शहरों में काम के सिलसिले में रहने वाले बिहार वासियों को घर की याद सता रही है। भला होली पर कोई घर न आए, ऐसा कैसे हो सकता है! यात्रियों के अत्यधिक दबाव और भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने राजधानी पटना समेत बिहार के कई शहरों के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व अन्य शहरों से होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

इसके साथ ही छठ पूजा की तरह ही होली पर भी नई दिल्ली से पटना के लिए होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा भी भारतीय रेलवे की तरफ से की गयी है।

holi special trains

नई दिल्ली-पटना होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर (02436/02435) नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 8 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी। यह होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना के बीच सोमवार को और पटना से नई दिल्ली के बीच मंगलवार को उपलब्ध नहीं होगी। नई दिल्ली से (8 मार्च से) यह ट्रेन सुबह 8.30 बजे खुलेगी जो रात को 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन पटना से (9 मार्च से) सुबह 5.30 बजे खुलेगी जो उसी दिन रात 8.10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

इस ट्रेन को पाट्लिपुत्र, छपरा, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर के रास्ते चलाया जाएगा। बताया जाता है कि पटना से नई दिल्ली के बीच यह वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह ट्रेन करीब 1000 किमी का सफर तय करेगी। संभावना जतायी जा रही है कि होली के बाद इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को नियमित कर दिया जाएगा।

दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

7 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन ट्रेन नंबर 04062 दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिल्ली से रात को 11.55 बजे खुलेगी जो अगले दिन शाम को 4.40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04061 पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 7 मार्च से 18 मार्च तक प्रतिदिन पटना से शाम 5.50 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह 10.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गाजियाबाद के रास्ते चलेगी।

आनंद विहार-राजगीर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

7, 11, 14 और 18 मार्च को दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से ट्रेन नंबर 04070 राजगीर के लिए सुपरफास्ट फेस्टिवल ट्रेन रात को 12.20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन होते हुए शाम 7.50 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04069 राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 7, 11, 14 और 18 मार्च को राजगीर से रात 11.30 बजे खुलेगी जो अगले दिन शाम 7 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज के रास्ते चलेगी।

नई दिल्ली भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

9, 12, 16 और 19 मार्च को नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल (ट्रेन नंबर 04068) दोपहर 2 बजे नई दिल्ली स्टेशन से खुलेगी जो अगले दिन पटना जंक्शन होते हुए दोपहर 1.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (ट्रेन नंबर 04067) 10, 13, 17 और 20 मार्च को भागलपुर से दोपहर 2.30 बजे खुलेगी जो अगले दिन दोपहर 2.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन जमालपुर, किऊल, मोकामा, पटना, दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज के रास्ते चलेगी।

नई दिल्ली-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

10, 13 और 17 मई को फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 04066) नई दिल्ली से रात 9.35 बजे खुलेगी जो अगले दिन रात 10 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में सहरसा से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 04065) 7, 11, 14 और 18 मार्च को रात 11.55 बजे खुलेगी जो अगले दिन रात 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज के रास्ते चलेगी।

आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

सुबह 5 बजे आनंद विहार से जयनगर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 04014) 10, 13 और 17 मार्च को खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, जयनगर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 04013) आनंद विहार के लिए 7,11, 14 और 18 मार्च को शाम 5 बजे खुलेगी जो अगले दिन शाम 7.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, हाजीपुर, पाट्लिपुत्र, दीन दयाल उपाध्याय, लखनऊ के रास्ते चलेगी।

कोलकाता-पटना होली स्पेशल ट्रेन

11 मार्च को कोलकाता-पटना होली स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 03135) रात को 11.50 बजे कोलकाता से खुलेगी जो अगले दिन सुबह 10.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन 12 मार्च को पटना-कोलकाता होली स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 03136) होगी, जो पटना से दोपहर 12 बजे कोलकाता के लिए खुलेगी और रात 11.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, पटना होकर जाएगी।

कोलकाता-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन

7 मार्च से कोलकाता से जयनगर के लिए होली स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 03187) रात को 11.55 बजे खुलेगी जो अगले दिन दोपहर 1.50 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन 8 मार्च को (ट्रेन नंबर 03188) जयनगर से दोपहर 3 बजे खुलेगी जो दूसरे दिन सुबह 5.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा स्टेशनों पर रुकेगी।

हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल ट्रेन

8 मार्च को हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 03043) हावड़ा से रात 11 बजे खुलेगी जो अगले दिन शाम 4.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (ट्रेन नंबर 03044) रक्सौल से शाम 5.30 बजे खुलेगी जो दूसरे दिन सुबह 10.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते जाएगी।

गया-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 03697 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 6 से 31 मार्च तक (रविवार को छोड़कर) गया से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी जो अगले दिन शाम 7.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं वापसी में, यह ट्रेन (ट्रेन नंबर 03698) आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 7 मार्च से 1 अप्रैल तक (सोमवार को छोड़कर) हर दिन आनंद विहार से सुबह 8.20 बजे खुलेगी जो रात 12.30 बजे गया पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज होते हुए जाएगी।

रानी कमलापति-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 12 और 15 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 2.25 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में, दानापुर से रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 01662) 13 और 16 मार्च को सुबह 11.45 बजे दानापुर से खुलेगी जो अगले दिन 9.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा होकर जाएगी।

*news18 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: holi delhi patna
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+