Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारतीय पर्यटकों की बल्ले-बल्ले, अब इंडोनेशिया में भी होगी वीजा फ्री एंट्री

भारतीय पर्यटकों की बल्ले-बल्ले, अब इंडोनेशिया में भी होगी वीजा फ्री एंट्री

जिन भारतीय पर्यटकों को विदेशों में घूमने का शौक होता है, उनके लिए बड़ी खबर। पहले श्रीलंका, फिर थाईलैंड और मलेशिया के बाद अब इंडोनेशिया ने भी भारतीय पर्यटकों को नये साल का तोहफा देने का प्लान बनाया है। हाल ही में जारी इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्रालय की ओर से एक बयान के अनुसार भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अब इंडोनेशिया भी भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री देने का विचार कर रहा है।

indonesia bali

इस बयान के मुताबिक अगले 1 महीने के अंदर इस फैसले पर मुहर लग सकती है। यानी नया साल भारतीय पर्यटकों को इंडोनेशिया में फ्री वीजा एंट्री देने का मौका लेकर आने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्री सैंडियागा सलाउद्दीन यूनो ने कहा कि उनकी सरकार भारत समेत कुल 20 देशों के नागरिकों को इंडोनेशिया में वीजा फ्री एंट्री देने पर विचार कर रही है। लेकिन इस लिस्ट में वो देश शामिल नहीं हैं, जिनको वर्तमान में ही वीजा छूट दी गयी है। बताया जाता है कि इंडोनेशिया ने यह फैसला कोविड-19 की वजह से पर्यटन के क्षेत्र को हुए नुकसान और देश की अर्थव्यस्था में सुधार के उद्देश्य से लिया है।

sunset in indonesia

यूनो का कहना है कि इस फैसले से वे अपने देश में Quality Tourists के आने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें, Quality Tourists से उनका अर्थ वैसे पर्यटकों से है जो इंडोनेशिया में कुछ लंबा वक्त बिताएंगे और जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे।

दिलचस्प बात है कि इंडोनेशिया ने इस साल सितंबर में कॉर्पोरेट निवेशकों और विदेशियों को निवेश के लिए आकर्षित करते हुए एक गोल्डन वीजा कार्यक्रम शुरू किया था। गोल्डन वीजा के तहत लोग इंडोनेशिया में रहने के 5 से 10 साल तक का निवास परमिट ले सकेंगे। 5 साल के वीजा के लिए, एक व्यक्ति को इंडोनेशिया में 2.5 मिलियन डॉलर मूल्य की एक कंपनी स्थापित करनी होगी।

indonesian culture

10-वर्षीय वीजा के लिए व्यक्ति को इंडोनेशिया में 5 मिलियन डॉलर का निवेश करना होगा। यदि कॉर्पोरेट निवेशक निदेशक 5-वर्षीय गोल्डन वीजा चाहते हैं, तो उन्हें 25 मिलियन डॉलर और 10-वर्ष के वीजा के लिए 50 मिलियन डॉलर का निवेश करना होगा।

कौन से देशों को मिलेगी फ्री वीजा एंट्री

इंडोनेशिया जिन देशों को फ्री वीजा एंट्री देने की योजना बना रहा है, उनमें भारत के अलावा जो देश शामिल हैं वो हैं :-

  • ऑस्ट्रेलिया
  • चीन
  • फ्रांस
  • जर्मनी
  • अमेरिका
  • दक्षिण कोरिया
  • ब्रिटेन आदि
volcano indonesia

कौन से देशों में भारतीयों के लिए फ्री वीजा

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दुनियाभर के कुल 25 देशों में भारतीय नागरिकों को फ्री वीजा एंट्री की छुट दी जा रही है। जिनमें प्रमुख देश निम्न हैं -

  • श्रीलंका
  • थाईलैंड
  • मलेशिया
  • वियतनाम

कितने पर्यटक जाते हैं इंडोनेशिया

मीडिया रिपोर्ट्स से मिले आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 अतिमारी से पहले यानी साल 2019 में इंडोनेशिया में करीब 16 मिलीयन विदेशी पर्यटक घूमने गये थे। जनवरी से अक्टूबर 2023 तक इंडोनेशिया में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या करीब 9.49 मिलीयन थी। यह पिछले साल इसी अवधी में यानी जनवरी से अक्टूबर 2022 में इंडोनेशिया आने वाले पर्यटकों की तुलना में करीब 124.3 प्रतिशत ज्यादा है।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+