Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर के 48 पर्यटन स्थल अस्थायी तौर पर बंद, क्या खुला-क्या बंद? देखें List

Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर के 48 पर्यटन स्थल अस्थायी तौर पर बंद, क्या खुला-क्या बंद? देखें List

पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद पर्यटकों व स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले जम्मू-कश्मीर के वन विभाग ने सभी तरह की ट्रेकिंग गतिविधियों को अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया।

अब जम्मू-कश्मीर की सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा और आतंकवादियों द्वारा फिर से हमला होने की संभावित आशंका के मद्देनजर 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी तौर पर बंद करने की घोषणा की गयी है। इस बाबत मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सभी पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को भी कई गुना बढ़ा दिया गया है।

kashmir tourist

जिन जगहों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है, उनमें हेल्थ रिसॉर्ट, प्रमुख रेस्तरां, वाटरफॉल, इको पार्क और ट्रेकिंग की जगहें शामिल हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और उसके बाद उन्हें गोलियों से भून डाला।

हमलावर आतंकवादियों ने मुख्य तौर पर पर्यटकों को अपनी गोलियों का शिकार बनाया। मारे गये पर्यटकों में पुरुष ही शामिल थे। इस हमले के बाद से ही एक बार फिर से कश्मीर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश की सरकार भी लगातार कई महत्वपूर्ण फैसले ले रही है।

kashmir tourist spot

कश्मीर घाटी के जिन पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया है, उनमें शामिल हैं -

  • युसमार्ग
  • तौसीमैदान
  • दूदपथरी
  • अहरबल
  • कौसरनाग
  • बंगस
  • करीवान दीवर
  • चंदीगाम
  • बंगस घाटी
  • वुलर/वतलाब
  • रामपोरा और राजपोरा
  • चेहर
  • मुंदीज-हमाम-मर्कूट झरना
  • खम्पू, बोसनिया, विजीटॉप
  • खेरीबल सूर्य मंदिर
  • वेरीनाग गार्डन
  • सिंथन टॉप
  • मर्गनटॉप
  • अकड़ पार्क
  • हब्बा खातून प्वाएंट कवनार
  • बाबारेशी तंगमार्ग
  • रिंगवाली तंगमार्ग
  • गोगलदारा तंगमार्ग
  • बदरकोट तंगमार्ग
  • श्रुंज वाटरफॉल
  • कमनपोस्ट ऊरी
  • नमब्लान वाटरफॉल
  • इको पार्क खदनियार
  • संगरवानी
  • जामिया मस्जिद
  • बंदम्वारी
  • राजोरी कदल होटल कनाज
  • आली कदल जेजे फूड रेस्तरां
  • आईवोरी होटल गंदताल (थीड)
  • पदशपल रिसॉर्ट और रेस्तरां (फकिर गुजरी)
  • चेरी ट्री रिसॉर्ट (फकिर गुजरी)
  • नॉर्थ क्लीफ कैफे एंड रिट्रीट बाय स्टे पैटर्न (अष्टनमार्ग पैराग्लाइडिंग प्वाएंट)
  • फॉरेस्ट हिल कॉटेज (अष्टन मोहल्ला, दारा)
  • इको विलेज रिसॉर्ट (दारा)
  • अष्टनमार्ग व्यू प्वाएंट
  • अष्टनमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट
  • मामनेथ एंड महादेव हिल्स
  • बौद्ध मॉनेस्ट्री, हर्वान
  • दाचीगाम - ट्रौट फार्म/फिशरिज फार्म से आगे
  • अष्टनपोरा (खास तौर पर क़ाम गाह रिसॉर्ट)
  • लचपत्री लेटरल
  • हंग पार्क
  • नारानाग

गुरेज घाटी (सिर्फ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए बंद)

पर्यटकों के लिए कश्मीर घाटी में खुले हैं कौन से पर्यटन स्थल?

  • अथवाटू
  • वुल्लार वंतेज पार्क
  • अवंतीपुरा टेम्पल पार्क
  • पीर की गली
  • दुबजान
  • पदशाही बाग चिनार पार्क
  • दारा शिकवा
  • कोकेरनाग गार्डन
  • दक्षम
  • सेव की घाटी (Apple Valley)
  • गुलमार्ग
  • ड्रुंग तन्मार्ग
  • खयाम चौक
  • बाबाडेम हॉस्टेल व गेस्टहाउस
  • ज़ियारत खानकाह
  • शालीमार बाग
  • दाचीगाम गेट
  • बोलवार्ड रोड
  • गगरीबल
  • डलगेट
  • शिवपोरा
  • सोनवार
  • इंद्रनगर
  • नयी सड़क खोना खान
  • ज़बरवान पार्क
  • बोलेवर्ड रोड प्रोमेनद
  • इशबार इलाका
  • बरेन इलाका
  • निशात बाग इलाका
  • बोटैनिकल गार्डन
  • चश्मेशाही
  • परी महल
  • क्रल्खुद
  • लालचौक
  • पोलो व्यू
  • रेल पत्री
  • थजवास ग्लेशियर
  • मंसबल पार्क

*IndiaTvNews से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: kashmir srinagar pahalgam
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+