Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना से गोरखपुर के बीच शुरू होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से? जानिए रूट, Timing और किराया

पटना से गोरखपुर के बीच शुरू होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से? जानिए रूट, Timing और किराया

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हाल ही में बेतिया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेलमंत्री अश्विणी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बिहार की राजधानी पटना के बीच नयी वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरुआत की घोषणा की है। वर्तमान में बिहार के विभिन्न स्टेशनों को देश के दूसरे शहरों से जोड़ते हुए 12 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है, जो 15 जिलों से होकर गुजरती हैं।

बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस देश की पहली सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन है, जिसकी साल 2019 में शुरुआत हुई थी। देश के विभिन्न शहरों के बीच तेज रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन न सिर्फ यात्रा के समय को बचाती है बल्कि यह यात्रियों को विमान जैसी सुविधाओं के साथ यात्रा का आनंद उठाने का मौका भी देती है।

patna-gorakhpur-vande-bharat

कब से शुरू होगी वंदे भारत?

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि विधानसभा चुनावों से पहले ही वंदे भारत एक्सप्रेस को पटना से गोरखपुर के रूट पर शुरू कर दिया जाएगा। संभावना है कि अगले 3-4 महीनों में ही इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा।

क्या होगा रूट?

Et now news की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का जो संभावित रूट हो सकता है, वह है -

  • गोरखपुर
  • नरकटियागंज जंक्शन
  • बेतिया
  • बापूधाम मोतिहारी
  • मुजफ्फरपुर जंक्शन
  • हाजीपुर जंक्शन
  • पाट्लीपुत्र

कितना लगेगा समय?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में गोरखपुर से पटना के बीच सिर्फ एक ट्रेन - गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस का ही संचालन किया जाता है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन पटना होकर जाती है। इसलिए अगर पटना-गोरखपुर के रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है, तो यात्रियों को काफी सुविधा होगी। बताया जाता है कि पटना से गोरखपुर के बीच की लगभग 396 किमी की दूरी को तय करने में वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे का समय लेगी।

क्या होगी Timing और किराया?

मीडिया रिपोर्ट में संभावना जतायी जा रही है कि गोरखपुर से बेतिया-मोतिहारी के रास्ते पटना तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6 बजे खुलेगी जो दिन में 11 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से दोपहर 2 बजे खुलेगी जो शाम को 5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। बताया जाता है कि इस रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह के 6 दिन ही किया जाएगा।

पटना से गोरखपुर के बीच 8 कोच की जिस वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा, उसके एसी चेयरकार का किराया ₹1400-₹1600 के बीच और एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया ₹1900-₹2200 के बीच होने की संभावना है।

हालांकि अभी तक इस वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के संबंध में भारतीय रेलवे की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि जल्द ही इस बाबत सारी जानकारियां साझा कर दी जाएगी।

More News

    Read more about: patna gorakhpur vande bharat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+