Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » पटना में पहली बार होने जा रहे IAF की सूर्य किरण टीम के एयर शो को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पटना में पहली बार होने जा रहे IAF की सूर्य किरण टीम के एयर शो को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पटना में पहली बार होने जा रहा है भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम का एयर शो। यह एयर शो 22 और 23 अप्रैल की सुबह 10.15 से दोपहर 12.15 बजे तक जेपी गंगा पथ पर आयोजित होने वाला है। इस एयर शो के मद्देनजर ही पटना की ट्रैफिक पुलिस ने दो दिनों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। अगर आप कल और परसो यानी 22 या 23 अप्रैल को जेपी गंगा पथ से होकर पटना आने या पटना से बाहर जाने वाले हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ ले।

पटना ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जो ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, उसके अनुसार सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक इस क्षेत्र का यातायात पूरी तरह से नियंत्रित रहेगा।

air show patna

ट्रैफिक रूट डायवर्जन :

गायघाट से दीघा जाने वाली गाड़ियों के लिए:

  • जो गाड़ियां गायघाट से दीघा गोलंबर की ओर जा रही हैं, वे कृष्णा घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगी।

दीघा से गायघाट जाने वाली गाड़ियां:

  • जो वाहन दीघा गोलंबर की ओर से गायघाट की ओर जाना चाहते हैं, वे एन.एल.टी.ओ. घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे।

रास्ते जो पूरी तरह से बंद :

  • चिल्ड्रेन पार्क से आयुक्त कार्यालय के सामने से जे.पी. गंगापथ पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।

वैकल्पिक रास्ते :

  • दानापुर से अशोक राज पथ होते हुए आनी वाली गाड़ियां जैसे ऑटो/ई-रिक्शा/नगर सेवा बस आदि पुलिस लाईन तिराहा तक ही चलेगी।
  • गांधी मैदान की ओर जाने वाली गाड़ियां पुलिस लाईन तिराहा से बुद्ध मार्ग होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगी।
  • गांधी मैदान से पश्चिम दानापुर की ओर जाने वाली गाड़ियां भी इसी रास्ते का उपयोग करेंगी।
  • एन.एल.टी.ओ. एप्रोच रोड वन होगा। इस रास्ते पर उत्तर से दक्षिण की ओर गाड़ियां आ-जा सकेंगी लेकिन दक्षिण से उत्तर की ओर गाड़ियों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

पार्किंग की व्यवस्था

1. दीघा से जे.पी. गंगा पथ पर आने वाले वाहन :

  • दीघा की ओर से आने वाले वाहन एन.एल.टी.ओ. घाट अंडर पास होते हुए एन.एल.टी.ओ. घाट पर पार्किंग कर सकते हैं।
  • दीघा से आने वाले वाहन एन.एल.टी.ओ. घाट से यू-टर्न लेकर दक्षिणी फलैंक में प्रवेश कर व्यवस्थित तरीके से सिंगल लेन में पार्किंग कर सकते हैं।
  • जे.पी. सेतु, घाट पर बड़ी एवं छोटी वाहनों का पार्किंग होगा।

2. दानापुर की ओर से अशोक राजपथ पर आने वाले वाहन:

  • गेट नं-93, 88, एवं 83 घाट पर बड़ी एवं छोटी वाहनों की पार्किंग होगी।
  • पहलवान घाट बांसघाट पर बड़ी एवं छोटी वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं।
patna traffic

3. गायघाट से जे.पी. गंगा पथ पर आने वाले वाहन :

  • गायघाट की ओर से आने वाले वाहन जो जे.पी. गंगा पथ से होकर आएंगे, वे कृष्णा घाट से यू-टर्न लेकर उत्तरी फलैंक में प्रवेश कर सिंगल लेन में गाड़ियां पार्क कर सकते हैं।
  • दो पहिया वाहनों को कृष्णा घाट से पी.एम.सी.एच. अंडर पास तक व्यवस्थित तरीके से जे.पी. सेतु गंगा पथ के उत्तरी फलैंक में सिंगल लेन में पार्क कर सकते हैं।

4. गायघाट की ओर से अशोक राजपथ होकर आने वाले वाहन:

  • कलेक्ट्रिएट घाट/महेन्द्रुघाट/काली घाट/कदम घाट एवं पटना कॉलेज घाट पर वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं।
  • पटना कॉलेज ग्राउंड एवं पटना साईंस कॉलेज ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं।

5. गांधी मैदान बेली रोड/वीरचंद पटेल पथ/अशोक राजपथ एवं एक्जीबिशन रोड से आने वाली गाड़ियां :

  • गांधी मैदान गेट नं-01, 04, 05, 06, एवं 10 से प्रवेश कर व्यवस्थित तरीके से पार्किंग कर सकते हैं।

सावधानियां और सुझाव

  • कार्यक्रम के दिन सुबह जल्दी निकलें ताकि ट्रैफिक जाम में न फंसें।
  • यदि संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
  • पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें।
  • ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

More News

    Read more about: patna traffic bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+