Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रक्षाबंधन के दिन इस राज्य ने भी कर दी महिलाओं को मुफ्त में बस सेवा देने की घोषणा, जानिए Details

रक्षाबंधन के दिन इस राज्य ने भी कर दी महिलाओं को मुफ्त में बस सेवा देने की घोषणा, जानिए Details

कई राज्यों ने रक्षाबंधन पर बहनों को बसों में मुफ्त में सवारी करने का तोहफा दिया है। बहनों के लिए मुख्य रूप से फ्री बस सेवाएं इसलिए भी दी जाती हैं ताकि भाईयों के घर आने-जाने में उन्हें कोई समस्या न हो। अब तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन मुफ्त में बसों की सवारी करने का तोहफा दिया है। अब एक और राज्य ने रक्षाबंधन के दिन बस में मुफ्त में सवारी करने की घोषणा कर दी है।

बता दें, इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त (सोमवार) को मनायी जाएगी।

bihar bus

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए खास तोहफे का ऐलान किया है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिलाएं बिहार में भी मुफ्त सफर का आनंद उठा सकेंगी। राज्य सरकार की ओर से यह तोहफा रक्षाबंधन को आसान बनाने में मदद करने के उद्देश्य से ही दिया गया है। इस बारे में बिहार के परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिये हैं। रक्षाबंधन के दिन यह सुविधा महिलाओं और छात्राओं को दी जाएगी।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पटना में BSRTC की 135 बसें सिटी सर्विस में चलती हैं। इसमें से 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं और बाकी सभी CNG बसें हैं। रक्षाबंधन के दिन इन सभी बसों में महिलाएं और छात्राएं मुफ्त में सवारी कर सकेंगी। यानी रक्षाबंधन के दिन पटना सिटी में चलने वाली स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों में महिलाओं और छात्राओं को कोई किराया नहीं देना होगा। साथ ही अग्रवाल ने यह भी बताया कि अगर कोई किराया मांगता है, तो इस बारे में तुरंत विभाग को सूचित की जाए।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 से रात को 6.30 बजे तक BSRTC की बसों में महिलाएं और छात्राएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा पटना सिटी बस सेवा के रूट नंबर 111, 111A, 222, 444, 555, 666, 888, 888A, 100, 200, 999 और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से चलने वाली सभी बसों पर लागू होगी। इन सभी रूटों और बसों में महिलाएं और छात्राएं 19 अगस्त को मुफ्त में सफर कर सकेंगी। अगर कोई भी किराए की मांग करता है तो इसकी तुरंत शिकायत विभाग में दर्ज करवाने की हिदायत दी गयी है।

More News

    Read more about: festivals rakshabandhan travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+