Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना के जेपी गंगा पथ पर बनेंगे 5 बड़े मैदान, सिर्फ गांधी मैदान में जमा नहीं होंगे मॉर्निंग वॉकर्स

पटना के जेपी गंगा पथ पर बनेंगे 5 बड़े मैदान, सिर्फ गांधी मैदान में जमा नहीं होंगे मॉर्निंग वॉकर्स

खेलना-कुदना हो या सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाना अथवा एक्सर्साइज करना हो, पटना वालों की पहली पसंद गांधी मैदान ही होती है। इस वजह से गांधी मैदान में कई बार भीड़ भी काफी बढ़ जाती है। जल्द ही पटना वासियों को मिलेगा गांधी मैदान का विकल्प। पटना में गांधी मैदान के विकल्प के तौर पर नया मैदान तैयार करने का फैसला लिया गया है, वह भी एक या दो नहीं बल्कि 5।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही पटना में जेपी गंगा पथ इलाके में 5 नए मैदान बनाने का फैसला लिया गया है, जिसे गांधी मैदान के विकल्प के तौर पर बनाया जाएगा।

patna gandhi maidan

बताया जाता है कि शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों को हिदायत दी गयी है कि वे इन मैदानों के लिए जगह का चुनाव करें। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली शहरी विकास परियोजना की बैठक के दौरान गांधी मैदान के विकल्प के तौर पर मैदानों की जरूरत के बारे में बात की थी ताकि शहरों का तेजी से विकास किया जा सकें।

उपमुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान पटना जिले के विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान सड़कों और इमारतों के निर्माण जैसी संरचनाओं के दोहरीकरण को रोकने की तरफ आकर्षित किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर अलग-अलग एजेंसियों से एक जैसा काम समय और संसाधनों की बर्बादी ही है। बैठक के दौरान सम्राट चौधरी ने समग्र शहरी विकास योजना के तहत 300 मीटर तक का मिसिंग लिंक रोड तैयार करने की हिदायत दी है ताकि मुख्य सड़क के साथ संपर्क बेहतर बन सकें।

इसके साथ ही पटना के मुख्य सड़कों के आसपास ड्रेनेज सिस्टम को भी बेहतर बनाने की ओर उन्होंने ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने शहरी निकायों को सलाह देते हुए कहा कि विधायकों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं को अपनी योजनाओं में शामिल करने से बचना चाहिए, इससे अनावश्यकता से वे बचे रहेंगे।

More News

    Read more about: patna bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+