Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए लोग करा रहे Full Body Check-up

भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए लोग करा रहे Full Body Check-up

गुजरात के अहमदाबाद में होने वाला है भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच। अक्टूबर में होने वाले इस मैच को लेकर सिर्फ दोनों देश ही नहीं बल्कि दूसरे देश के लोगों में भी उत्साह अपने चरम पर है। लेकिन जरा रुकिए... भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच देखने जाने के लिए लोग अपना फुल बॉडी चेकअप करवा रहे हैं। पर क्रिकेट मैच और फुल बॉडी चेकअप का क्या कनेक्शन?

India-Pakistan

इसके लिए लोग उस समय अस्पताल में क्यों रुम बुक करवा रहे हैं? चकरा गये ना...तो चलिए हम आपको इसकी वजह बता देते हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा महामुकाबला

ICC वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में होने वाला है। लीग मैच में हर टीम कुल 10 मैच खेलेगी जो अलग-अलग वेन्यू पर होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच लीग मैच होने वाला है। यह मैच 15 अक्टूबर को होने वाला है। इसके बाद वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी इस स्टेडियम में ही खेला जाएगा। जो टीमें वर्ल्ड कप फाइनल में जाएंगी, वो टीमें इस मैदान पर फिर से एक-दूसरे के आमने-सामने होगी।

होटलों में आसमान छू रहे कमरों के रेट

Narendra modi statium

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मैच कितना हाई वोल्टेज होता है यह तो हम सभी को पता है। इसलिए वर्ल्ड कप की डेट अनाउंस होने के बाद ही अहमदाबाद में होटलों की अडवांस बुकिंग भी शुरू हो गयी थी। होटलों में कमरों का किराया सीजन और मांग के हिसाब से घटता-बढ़ता रहता है। इसलिए जैसे ही अहमदाबाद में 14 और 15 अक्टूबर के लिए होटलों की डिमांड बढ़ी कमरों का किराया भी बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के कुछ होटलों के कमरे जहां एक रात के लिए 3000 से 4000 रुपये किराया लेते थे, उन कमरों का किराया 50,000 से 70,000 तक पहुंच चुका है।

फैंस ने लगाया जुगाड़

होटलों में आसमान छुते किराए से बचना है और भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज क्रिकेट मैच भी मिस नहीं करना है। इस समस्या का समाधान निकालते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने एक जुगाड़ निकाला है - अस्पताल टूरिज्म का। जी हां, आपने सही सुना, लोग अब अस्पतालों में अपने लिए कमरा बुक करवा रहे हैं। लेकिन किसी भी अस्पताल में तो आपको बिना किसी वजह के होटलों की तरह रुकने की इजाजत को नहीं मिलेगी, इसलिए लोग फुल बॉडी चेकअप का बहाना बनाकर कमरों की बुकिंग करवा रहे हैं। होटल के कमरों की तरह अस्पतालों के कमरों का किराया सीजन और डिमांड बढ़ने के साथ अस्पतालों का किराया नहीं बढ़ता है। इसलिए फुल बॉडी चेकअप कराने के लिए लोग अस्पतालों में कमरे बुक करवा रहे हैं।

विदेशों से आ रही है अजीब-अजीब एन्क्वॉयरी

Ahmedabad

अहमदाबाद के अस्पताल प्रबंधनों के पास आए दिन विभिन्न जगहों से अजीबोगरीब एन्क्वॉयरी आ रही है। इनमें से तो कुछ कॉल विदेशों से भी आ रहे हैं। अस्पतालों में बेड, नाश्ता और रात का खाना जैसी सुविधाएं आसानी से भी मिल जाएंगी और इन दिनों होटलों का जो किराया है, उससे काफी कम किराया अस्पताल में कमरों का होगा। अडवांस बुकिंग के लिए दिल्ली, केन्या और कनाडा जैसे देशों से भी लोग अस्पतालों में कॉल कर रहे हैं। कॉल करने वाले लोग फुल बॉडी चेकअप के साथ-साथ स्टेडियम से अस्पताल की दूरी, स्टेडियम से अस्पताल तक आने-जाने का समय इत्यादि के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं।

More News

    Read more about: gujrat ahmedabad india pakistan
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+