Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कैलाश नहीं देख पाने का Big B ने जताया अफसोस तो PM मोदी ने कर डाला यह काम!

कैलाश नहीं देख पाने का Big B ने जताया अफसोस तो PM मोदी ने कर डाला यह काम!

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की अपनी यात्रा पर गये थे। यहां उन्होंने जागेश्वर धाम, आदि कैलाश शिखर और पार्वती कुंड में पूजा अर्चना भी की। इसकी तस्वीरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छायी हुई भी हैं। हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी की ऐसी ही एक फोटो को X (पूर्व का ट्वीटर) पर शेयर किया और अफसोस जताया।

Pm Modi

अमिताभ बच्चन ने अफसोस जताते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि वह अपने जीवन में कभी भी कैलाश को सामने से नहीं देख सकेंगे। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया कि फैंस वाह-वाह कर उठे हैं।

kailash

रविवार, 15 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कैलाश पर्वत की धार्मिकता रहस्य दिव्यता, मुझे लंबे समय से आकर्षित करती रही है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि दुखद बात यह है कि मैं कभी वहां नहीं जा पाऊंगा। बिग बी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि त्रासदी यह है कि मैं कभी भी इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं देख पाऊंगा। इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

दरअसल, पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (x)पर बिग बी अमिताभ बच्चन से गुजरात के कच्छ में शुरू होने वाली रण उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है, "पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिरों का मेरा दौरा वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। आने वाले हफ्तों में रण उत्सव शुरू हो रहा है। मैं आपसे कच्छ का दौरा करने का आग्रह करूंगा। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का आपका दौरा भी अभी बाकी है।" हालांकि अभी तक पीएम मोदी के इस पोस्ट पर बिग बी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं जतायी गयी है और ना ही उन्होंने रण उत्सव में अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित किया है।

बता दें, हर साल की तरह इस साल भी गुजरात के कच्छ में रण उत्सव की शुरुआत 10 नवंबर से हो रही है। इस साल करीब 100 दिनों तक यह उत्सव चलने वाला है और इसका समापन 25 फरवरी 2024 को होगी। पिछले कई सालों से अमिताभ बच्चन गुजरात टूरिज्म के आधिकारिक ब्रांड एम्बेस्डर बने हुए हैं।

More News

    Read more about: gujarat kutch kailash
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+