Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चीन में तेजी से फैल रहा है निमोनिया, भारत के 6 राज्यों में हाई अलर्ट

चीन में तेजी से फैल रहा है निमोनिया, भारत के 6 राज्यों में हाई अलर्ट

कोरोना के बाद अब एक बार फिर से चीन में फैल रही रहस्यमयी निमोनिया ने भारत में लोगों की आंखों से निंदे उड़ा दी है। चीन में तेजी से फैल रही निमोनिया जैसी बीमारी से लड़ने के लिए भारत के अपने 6 राज्यों - राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा और तमिलनाडू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह एडवाइजरी चीन में सांस से संबंधित बीमारियों के मामलों में अचानक आयी वृद्धि के कारण जारी की गयी है।

china

इस एडवाइजरी में खासतौर पर उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों पर खास निगरानी करने की जरूरत पर जोर दिया गया है, क्योंकि ये जिले चीन से काफी नजदीक हैं।

तैयारियां कर रहा है कर्नाटक

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से मौसमी फ्लू से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए अपने तथा परिवार के सदस्यों की विशेष निगरानी करने की सलाह दी है। मौसमी फ्लू में लोग काफी कम समय के लिए बीमार पड़ते हैं। मौसमी फ्लू ज्यादा से ज्यादा 5 से 7 दिनों के लिए ही लोगों को बीमार बनाता है। इसमें मृत्युदर और गंभीर रूप से बीमार पड़ने के मामले भी कम ही नजर आते हैं। हालांकि अगर खास तौर पर गर्भवती महिलाएं, उम्रदराज व्यक्ति और नवजात शिशु लंबे समय तक बीमार रहे तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत पड़ सकती है।

क्या-क्या हैं लक्षण

मौसमी फ्लू में बुखार, ठंड लगना, भूख ना लगना, छींक आना, मतली, सूखी खांसी आदि लक्षण सामने आते हैं। लेकिन अगर फ्लू अधिक गंभीर हो जाते हैं तो ये लक्षण 3 सप्ताह तक भी बने रह सकते हैं। फ्लू को फैलने से रोकने के लिए कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने Do और Don't की लिस्ट भी जारी की है :

  • छिंकते या खांसते समय मुंह और नाक ढंक कर रखें।
  • कम अंतराल पर हाथ धोते रहे।
  • बेवजह चेहरा छुने से बचे।
  • भीड़ वाली जगहों पर जाने पर मास्क का इस्तेमाल करें।

उत्तराखंड में हाई अलर्ट

चीन के नजदीक होने की वजह से उत्तराखंड में इस फ्लू को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है जिसमें राज्य के सभी अधिकारियों से अपनी निगरानी को तेज करने का निर्देश दिया गया है। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़, जो चीन के सबसे नजदीक हैं वहां विशेष जांच करने करने की हिदायत दी गयी है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी सलाह में आश्वस्त किया है कि मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सांस से संबंधी बीमारियों के खिलाफ तैयारियों की समीक्षा के महत्व पर जोर दिया गया है।

गुजरात में तैयारियां जोरो पर

गुजरात के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री रुशिकेश पटेल ने आश्वासन दिया है कि चीन में फैल रहे इस निमोनिया के प्रति राज्य पूरी तरह सतर्क है। ऑक्सीजन टैंक, वेंटिलेटर और बिस्तर की उपलब्धता का आवश्यक निरीक्षण किया गया है। केंद्र सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सलाह जारी की है। राज्य ने अलग-अलग वार्ड तैयार किए हैं और किसी भी संभावित मामले की सूचना तुरंत सरकार को दी जाएगी।

दिल्ली के हालात अभी सामान्य

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार की सलाह पर प्रकाश डाला, जिसमें चीन में बच्चों में सांस संक्रमण में इन्फ्लूएंजा, निमोनिया और सीओवीआईडी ​​लक्षणों की समानता का संकेत दिया गया है। हालांकि सलाह सामान्य है। उनका सुझाव है कि विशिष्ट मार्गदर्शन राज्यों को उचित कार्रवाई करने में सहायता करेगा। जैसे-जैसे चीन में स्थिति गंभीर होती जा रही है, सभी राज्यों के लिए सूचित रहना और आवश्यक सावधानियां लागू करना महत्वपूर्ण है।

More News

    Read more about: covid 19 india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+