Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया और कितना लगेगा समय, यहां पढ़े पूरी डिटेल्स

दिल्ली-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया और कितना लगेगा समय, यहां पढ़े पूरी डिटेल्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राजस्थान को पहला वंदे भारत ट्रेन मिलने पर बधाई दी। इस ट्रेन की वजह से राजस्थान में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Vande Bharat Express

कितनी देर में तय करेगी दिल्ली से जयपुर तक की दूरी और इसका किराया

दिल्ली से अजमेर पहुंचने में लगेगा यह समय

13 अप्रैल से दिल्ली-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस की आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी। दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच की दूरी को तय करने में इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन को महज 5 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा। यह ट्रेन इस रुट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस से भी तेज होगी, क्योंकि शताब्दी को यह दूरी तय करने में करीब 6 घंटा 15 मिनट का समय लगता है। दिल्ली कैंट से खुलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर तक जाएगी, रास्ते में यह ट्रेन जयपुर में रुकेगी।

दिल्ली-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कैंट-अजमेर जं. वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 1250 रुपये होगा, जिसमें 308 रुपये कैटरिंग चार्जेस भी शामिल हैं। एग्जीक्यूटिव क्लास में दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 2270 रुपये होगा, जिसमें 369 रुपये कैटरिंग के होंगे। हालांकि यात्री चाहे तो 'नो फुड विकल्प' भी चुन सकते हैं।

Indian Railway

अजमेर जं. से दिल्ली कैंट तक चेयरकार में वंदे भारत का किराया 1085 रुपये बताया जाता है जिसमें 142 रुपये कैटरिंग के होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में यह किराया 2075 रुपये होगा जिसमें 175 रुपये कैटरिंग के लिये जाएंगे।

इन स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

दिल्ली कैंट और अजमेर जं. के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में जयपुर, अल्वर और गुड़गांव स्टेशनों पर रुकेगी। बुधवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह के बाकी 6 दिन चलेगी। दिल्ली कैंट से अजमेर जं. के लिए यह ट्रेन शाम 6.40 बजे खुलेगी। वहीं अजमेर जं. से यह ट्रेन सुबह 6.20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन राजधानी दिल्ली को पुष्कर, जयपुर और अजमेर जैसे पर्यटन स्थलों से जोड़ेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+