अपने जन्मदिन पर ओडिशा के दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभद्रा योजना समेत रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी शुरुआत की है। अपने 74वें जन्मदिवस के मौके पर पीएम मोदी ओडिशा के दौरे पर गये हैं। दिल्ली से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपने आधिकारिक X हैंडल पर उन्होंने पोस्ट किया।
इस पोस्ट में उन्होंने सुभद्रा योजनाओं के साथ-साथ कुछ अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। बता दें, ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना का नामकरण पुरी के जगन्नाथ देव और बलभद्र देव की छोटी बहन देवी सुभद्रा के नाम पर रखा गया है।

Deccan Herald की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन ओडिशा में ₹1000 करोड़ की लागत वाली नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने ₹2,800 करोड़ की लागत वाली रेलवे परियोजनाओं की भी शुरुआत की है। इसके साथ पीएम मोदी ने कुछ अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की है, जिनके बारे में विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है -
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए करीब 14 राज्यों के 10 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त प्रदान किया। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण और प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी के लगभग 26 लाख लाभार्थियों के गृहप्रवेश समारोह में भी शामिल होने वाले हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के अतिरिक्त सर्वे के लिए "आवास+ 2024" ऐप को भी लॉन्च किया।
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के बारे में दिशा-निर्देश को भी लॉन्च किया है।
लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस परियोजना की हो रही है, वह सुभद्रा योजना। इस योजना में 21-60 वर्ष की आयु के बीच की सभी पात्र महिलाओं को 2024-25 और 2028-29 के बीच 5 वर्षों के दौरान 50,000 रुपये दिये जाएंगे। हर साल 10,000 रुपये दो किस्तों में सीधे उनके खातों में जमा की जाएगी। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी अपने जन्मदिन के दौरान 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में राशि हस्तांतरण की शुरुआत करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications














