Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के सभी 4 मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ेगा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, जानिए क्या है केंद्र सरकार की योजना?

पुणे के सभी 4 मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ेगा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, जानिए क्या है केंद्र सरकार की योजना?

पुणे के किसी भी इलाके में आप रहते हो, एयरपोर्ट तक आना-जाना अब आपके लिए बनने वाला है आसान। क्योंकि अब वह दिन दूर नहीं जब पुणे मेट्रो के सभी कॉरिडोर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे। कुछ ऐसी ही योजना केंद्र सरकार ने बनायी है, जिसके बारे में हाल ही में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने खुलासा किया है। पिछले दिनों पुणे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में केंद्रीय मंत्री मोहोल की अध्यक्षता में एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी (AAC) की एक बैठक हुई।

बताया जाता है कि करीब 3 सालों बाद यह बैठक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में ही यह फैसला लिया गया कि पुणे के सभी चारों मेट्रो कॉरिडोर को पुणे के लोहागांव स्थित अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा।

pune airport

क्या है योजना?

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के सभी चारों मेट्रो कॉरिडोर को लोहागांव स्थित अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने का फैसला केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिया है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मोहोल ने बताया कि बैठक के दौरान हमने बेहतर यातायात सेवाएं प्रदान करने के बारे में विचार-विमर्श किया, जिसमें पुणे मेट्रो संपर्क को भी काफी महत्व दिया गया है।

उन्होंने बताया कि खडकवस्ला से खरदी तक मेट्रो रूट को लेकर महा-मेट्रो के साथ एक अलग बैठक हुई। इस रूट के बारे में हमने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और डिरेक्टोरेट जनरल ऑफ सीविल एविएशन (DGCA) के साथ भी बात की गयी है।

मोहोल ने कहा कि एयरपोर्ट के साथ मेट्रो संपर्क को बढ़ाने के लिए महा-मेट्रो और पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) को अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के बारे में सोच-विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खरदी से पुणे एयरपोर्ट, जिसे खडकवस्ला से एयरपोर्ट तक मेट्रो कॉरिडोर को भविष्य में बनाया जाएगा।

मोहोल ने कहा कि इसका अर्थ होता है कि पुणे के हर इलाके से पुणे लोहागांव एयरपोर्ट तक सीधा संपर्क बनेगा। पिम्परी-चिंचवाड हो या पुणे जिले के किसी भी हिस्से में रहने वाला व्यक्ति हो, उसे सीधे एयरपोर्ट पहुंचने में कोई समस्या नहीं होगी।

pune metro

कौन-कौन से रूट से जुड़ेगा पुणे एयरपोर्ट?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार खडकवस्ला से एयरपोर्ट तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण भविष्य में किया जाएगा। इसके अलावा जिन रूट्स पर मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार एयरपोर्ट तक होगा, उनमें शामिल होगा -

  • निगडी से स्वरगेट मेट्रो कॉरिडोर
  • हिंजवडी से शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर
  • वनज से रामवडी मेट्रो कॉरिडोर

मोहोल ने कहा कि इन सभी मेट्रो कॉरिडोर को पुणे एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महा-मेट्रो को DPR तैयार करेगी और PMC को निर्देश दिया गया है कि वह DPR के लिए आवंटन मुहैया करवाए। इस बैठक में AAC के उपाध्यक्ष और वडगांव शेरी के विधायक बापूसाहेब पथारे भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री मोहोल ने कहा कि मुझे लगता है पुणे को विकसित करने की यह एक अच्छी तरह से सोची-समझी पहल है।

पुणे की जनसंख्या 6 मिलियन को पार कर चुका है और दोनों शहरों की कुल जनसंख्या 10 मिलियन के आसपास पहुंच चुकी है। पुणे जिले की जनसंख्या भी 10 मिलियन पर पहुंच चुकी है। इसलिए अगले 50 या 100 साल बाद भी एयरपोर्ट के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के बारे में ही सोच-विचार किया जा रहा है।

वहीं पुरंदर एयरपोर्ट के बारे में मोहोल ने कहा कि जब भी देश के किसी भी शहर में नया एयरपोर्ट बनता है, उसके लिए भूमि राज्य सरकार ही मुहैया करवाती है। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी मिली है पुरंदर एयरपोर्ट के लिए महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) भूमि अधिग्रहण का काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द ही इस एयरपोर्ट के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

More News

    Read more about: pune travel airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+