Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर पर स्टेशन के पास बनेगा पार्किंग ज़ोन, जानिए कहां-कहां?

पुणे के हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर पर स्टेशन के पास बनेगा पार्किंग ज़ोन, जानिए कहां-कहां?

पुणे का हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर, इस समय निर्माणाधीन है। इस मेट्रो कॉरिडोर पर सितंबर 2025 में यात्री सेवाओं को शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब इस मेट्रो कॉरिडोर को लेकर एक बहुत ही काम की खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर पार्किंग ज़ोन बनाया जाएगा।

यह फैसला पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) और पुणे मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) ने संयुक्त रूप से लिया है। बताया जाता है कि मेट्रो यात्रियों को अपनी गाड़ियों को पार्क करने में सबसे ज्यादा मुश्किलें होती है। इस वजह से ही PMC और PMRDA ने मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग ज़ोन बनाने का फैसला लिया है, जिसके लिए जगह का चुनाव भी कर लिया गया है।

parking zone pune

कहां बनेगा पार्किंग ज़ोन?

Pune Pulse की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर के स्टेशनों पर पार्किंग ज़ोन बनाया जाएगा। सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग ज़ोन को स्टेशन परिसर से लगभग 500 मीटर के दायरे में बनाया जाएगा।

बताया जाता है कि पार्किंग ज़ोन बनाने के लिए कुल 10 जगहों का चुनाव किया गया है जिसमें से 8 जगहें PMC और बाकी की 2 जगहें PMRDA के अधिकार क्षेत्र में आती है। बताया जाता है कि इस पहल को केंद्र सरकार की मेट्रो परियोजनाओं को बढ़ावा देने और यात्रियों को पहले व आखिरी मील की कनेक्टिविटी प्रदान करने की योजनाओं के तहत ही बनाया जा रहा है।

कौन-कौन सी जगहों का हुआ है चुनाव?

pune metro station parking zone

हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर पर पार्किंग ज़ोन बनाने के लिए जिन जगहों का चुनाव किया गया है, उनमें शामिल है -

  • बालेवाड़ी सर्वे नंबर 28/19 : बालेवाड़ी स्टेडियम-फुड हब के पास।
  • बालेवाड़ी सर्वे नंबर 28/38/1 : NICMAR-अमर टेक पार्क के पास।
  • बालेवाड़ी सर्वे नंबर 3 : रामनगर, के स्क्वायर लिविंग के विपरीत।
  • बालेवाड़ी सर्वे नंबर 22/1/3/4/5 : हाई स्ट्रीट आइरिस सोसायटी के पास।
  • बनेर सर्वे नंबर 83/1 : बनेर गांव - कॉन्कॉर्ड प्रॉग्जिमा के पास।
  • बनेर सर्वे नंबर 87/1 : बनेर गांव - ABZ के पास।
  • बनेर सर्वे नंबर 202 : कपिल मल्हार सोसाइटी के पास।

गौरतलब है कि पुणे का हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन लगभग 23 किमी लंबा कॉरिडोर पर है, जिसपर कुल 23 स्टेशन हैं। इस कॉरिडोर का निर्माण लगभग ₹8,500 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसमें से 14 स्टेशन PMC के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इन 14 में से 8 स्टेशनों को पार्किंग ज़ोन बनाने के लिए चुना गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार PMC के कमिश्नर डॉ. राजेंद्र भोसले ने PMC के अधिकार क्षेत्र में मौजूद सभी 8 मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग ज़ोन बनाने का आदेश दिया है।

बताया जाता है कि वर्तमान में इन मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग ज़ोन का निर्माण किया जा रहा है लेकिन पार्किंग शुल्क का निर्धारण अभी तक नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि मेट्रो यात्रियों की मांग है कि पार्किंग शुल्क किसी भी सूरत में मेट्रो के किराए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आसपास रहने वाले स्थानीय निवासियों और मेट्रो यात्रियों ने PMRDA और PMC की इस पहल का स्वागत किया है।

More News

    Read more about: pune metro traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+