महिला दिवस (Women's Day) के मौके पर पुणे का महा मेट्रो विशेष ऑफर लेकर आया है। पुणे का महा मेट्रो महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर खास महिलाओं को मेट्रो का कार्ड बनवाने पर दे रहा है महा छूट। इस छूट के बारे में मीडिया से बात करते हुए पुणे मेट्रो के आधिकारियों का कहना है कि महिलाएं प्रतिदिन मेट्रो सेवाओं का व्यापक तौर पर इस्तेमाल करती हैं।
स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ ही बच्चों को उनके स्कूल या ट्यूशन आदि में पहुंचाना, खुद ऑफिस आना-जाना या कहीं घूमने आदि निकलने जैसे कार्यों के लिए पुणे में महिलाएं मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाना पसंद करती हैं।

महिला दिवस के मौके पर पुणे का महा मेट्रो महिलाओं को खास तौर पर मेट्रो कार्ड बनवाने पर बड़ी छूट दे रहा है। Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आमतौर पर जो मेट्रो कार्ड ₹118 में उपलब्ध होता है, वह मेट्रो कार्ड महिलाओं को अभी मात्र ₹20 में मिल रहा है।
ये मेट्रो कार्ड पुणे मेट्रो की सभी स्टेशनों पर उपलब्ध है और सभी रुट्स पर मान्य होंगी। इस छूट के साथ मेट्रो कार्ड खरीदने के लिए महिलाओं को एक ई-फॉर्म भरना पड़ेगा, जो महा मेट्रो के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अथवा किसी भी स्टेशन पर QR कोड स्कैन कर भी महिलाएं इस प्रक्रिया को पूरी कर सकती हैं।
बता दें, मेट्रो कार्ड खरीदने से यात्रियों को न तो लंबी कतारों में खड़े होकर टिकट खरीदने में समय और ऊर्जा बर्बाद करने की जरूरत होती है और न ही उन्हें नगद या खुदरा रुपए साथ लेकर चलना पड़ता है। बस मेट्रो कार्ड को स्कैन कर यात्री सामान्य रूप से ही किसी भी मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश कर सकते हैं।
पुणे की महा मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि वे महिला यात्रियों को स्टेशन पर और भी अधिक सुविधाएं और परेशानी मुक्त यात्रा के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
बता दें, मेट्रो कार्ड पर दी जा रही है यह विशेष छूट पुणे मेट्रो के सभी स्टेशनों पर दोनों तरफ के रूट पर मान्य होगी। छूट के साथ कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च है।



Click it and Unblock the Notifications














