Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे मेट्रो : सीविल कोर्ट से येवलेवाडी के बीच चलेगी मेट्रो, क्या होगा रूट? कब तक बनकर होगी तैयार?

पुणे मेट्रो : सीविल कोर्ट से येवलेवाडी के बीच चलेगी मेट्रो, क्या होगा रूट? कब तक बनकर होगी तैयार?

पुणे की परिवहन संरचना में कई बदलाव हो रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा उल्लेखनीय है नई प्रस्तावित मेट्रो लाइन। पुणे में पिछले कुछ समय के दौरान तेजी से मेट्रो सेवाएं लोकप्रिय हो रही हैं। पिछले कुछ समय में रोज ऑफिस अथवा काम काज के सिलसिले में बाहर निकलने वाले लोग तेज रफ्तार से चलने वाले परिवहन के अत्याधुनिक साधन के तौर पर मेट्रो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इस वजह से ही पुणे में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करने की योजनाएं भी बनायी जा रही है। इसी क्रम में पुणे के सिविल कोर्ट से येवलेवाडी तक मेट्रो चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की बैठक में पुणे के कई महत्वपूर्ण रूट्स पर नई मेट्रो सेवाओं को शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है।

pune new metro line proposal

क्या होगा नई मेट्रो लाइन का रूट?

जागरण जोश की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट से येवलेवाडी के बीच पुणे की नई मेट्रो लाइन का जो प्रस्ताव दिया गया है, वह सिविल कोर्ट से कोंढवा बुद्रुक, कोंढवा खुर्द और येवलेवाडी होकर जाएगी। इसके साथ ही हदप्सर सास्वत रोड और हदप्सर लोनी कल्भोर के लिए मेट्रो लाइन का प्रस्ताव रखा गया है।

प्राथमिक प्रस्ताव में इन मेट्रो लाइन को काफी समर्थन भी मिला है। हालांकि इन सभी लाइन का अभी तक सिर्फ प्रस्ताव के रूप में ही है। इनके बारे में विस्तार से फिर से विचार-विमर्श किया जाएगा, जब इनका विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो जाएगा।

कब तक बनकर तैयार होने की संभावना?

पुणे के सिविल कोर्ट से येवलेवाडी के बीच बनने वाली नई मेट्रो लाइन का काम वर्ष 2034 तक बनकर तैयार होने की संभावना जतायी गयी है। इस बैठक के दौरान महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट वर्क डायरेक्टर अतुल गडगील ने संभावना जाहिर की है कि मेट्रो नेटवर्क में होने वाला नया विस्तार पुणे में यातायात संपर्क को पहले के मुकाबले बेहतर बनाने के साथ-साथ ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों को भी कम करेगा।

दावा किया जा रहा है कि यह मेट्रो लाइन पुणे में परिवहन संरचना को पहले की तुलना में काफी बेहतर बनाएगी। शहर की आर्थिक प्रगति के साथ-साथ आम लोगों के लिए शहर के किसी भी हिस्से में आवाजाही करना काफी ज्यादा आसान बनने वाला है।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+