Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे मेट्रो में शुरू हुई 'Tap and Go' सुविधा, मिलेगा Discount, जानिए क्या है यह!

पुणे मेट्रो में शुरू हुई 'Tap and Go' सुविधा, मिलेगा Discount, जानिए क्या है यह!

मेट्रो आज हर शहर की लाइफलाइन बन चुके हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, आगरा हो या फिर पुणे। हर जगह रोजमर्रा के यातायात के लिए मेट्रो सबसे आसान और तेज साधन बन चुका है। पुणे मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी आयी है।

हाल ही में पुणे मेट्रो रेल ने 'Tap and Go' प्रणाली को लॉन्च किया है। इस प्रणाली के तहत न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान बन रहा है बल्कि उन्हें अपनी हर यात्रा पर भारी छुट भी मिल रही है।

pune metro tap and go

पुणे मेट्रो ने हाल ही में यात्रियों को बचत का नया मौका देते हुए 'Tap and Go' प्रणाली को लॉन्च किया है। इस प्रणाली के तहत हर वह यात्री जिसके पास 'वन पुणे कार्ड' और 'विद्यार्थी पास' है, उन्हें 10% और 30% की छुट मिलेगी। उन्हें यह छुट हर मेट्रो यात्रा पर मिलेगी।

इसका मतलब है कि अब आप चाहें घूमने निकले, पढ़ाई करने जाएं या फिर ऑफिस के काम से कहीं बाहर निकलें, हर बार सफर का यह तेज रफ्तार साथी आपके पैसे भी बचाएगी। इस बाबत पुणे मेट्रो ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि 'वन पुणे कार्ड' और 'विद्यार्थी पास' से सफर करने पर सप्ताह के बाकी दिन 10% और सप्ताहांत (Weekend) पर 30% की छुट मिलेगी।

सबसे अच्छी बात है कि यह छुट दिन के किसी खास समय में नहीं बल्कि पूरे दिन मिलेगी। इसके लिए बस यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन के गेट पर आपको इन दोनों में से कोई भी एक कार्ड Touch करवाना होगा और अपने गंतव्य पर बाहर निकलते समय इन कार्डों को फिर से Touch करवाना पड़ेगा।

pune metro tap and go news

इन दोनों स्टेशनों के आधार पर ही आपका किराया कैलकुलेट होगा और उसके साथ ही डिस्काउंट भी कैलकुलेट कर लिया जाएगा। सभी कैलकुलेशन कर लेने के बाद जो किराया होगा, उसे कार्ड में लगे चिप की मदद से आपके कार्ड बैलेंस से काट लिया जाएगा। एक दिन अधिकतम 20 बार इन कार्ड्स को स्टेशन पर Touch करवाया जा सकता है। यानी कार्ड की मदद से अधिकतम 10 बार आप अपने टिकट का किराया दे सकते हैं।

तो जल्दी से अपना 'वन पुणे कार्ड' खरीदें और कम से कम 10 प्रतिशत डिस्काउंट का फायदा हर रोज उठाएं।

More News

    Read more about: maharashtra pune metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+