Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में सड़क जाम को कम करने के लिए 2 नए टनल रोड बनाने का प्रस्ताव, इन दोनों Roads को जोड़ेगा शनिवारवाड़ा से!

पुणे में सड़क जाम को कम करने के लिए 2 नए टनल रोड बनाने का प्रस्ताव, इन दोनों Roads को जोड़ेगा शनिवारवाड़ा से!

देश के दूसरे शहरों की तरह ही पुणे भी इन दिनों ट्रैफिक जाम की मार झेल रहा है, जिसे दूर करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से लगातार कोशिशें की जा रही हैं। पिछले दिनों ही पुणे में येरवडा से कतराज तक 20 किमी लंबे जुड़वा टनल रोड का प्रस्ताव PMRDA की तरफ से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने दिया गया था। जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है।

अब पुणे के कस्बा पेठ के विधायक हेमंत रसाने ने दो टनल रोड बनाने का प्रस्ताव दिया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने जिन दोनों टनल रोड को बनाने का प्रस्ताव दिया है, वह पुणे शहर के मध्य भाग में ट्रैफिक को उन्नत करेगा और आवाजाही को आसान बनाएगा।

pune traffic road tunnel

Punekar news की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा पेठ के विधायक हेमंत रसाने ने पुणे शहर और खासतौर पर अपने क्षेत्र में ट्रैफिक की परेशानी को कम करने की पहल की है। मध्य पुणे में ट्रैफिक की परेशानियों को कम करने के लिए विधायक रसाने ने हाल ही में सार्वजनिक कार्य मंत्री शिवेंद्र राजे भोंसले से मिलकर बैठक की, जिसमें भूमिगत सुरंग (Underground Tunnel) बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

बताया जाता है कि इस बैठक का मूल उद्देश्य इन टनल रोड्स को मंजूरी देनी थी, ताकि पुणे शहर को ट्रैफिक जाम की परेशानियों से लंबे समय के लिए छुटकारा मिल सकें।

Take a Poll

कौन से दो टनल रोड का दिया गया प्रस्ताव?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे शहर का मध्य वाला हिस्से में कई ऐतिहासिक और धार्मिक संरचनाएं मौजूद हैं। इसलिए यहां अक्सर ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां लगी रहती है। इसलिए विधायक रसाने ने शनिवारवाड़ा से दो रोड्स के लिए टनल रोड बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिन दो टनल रोड को बनाने का प्रस्ताव विधायक ने दिया है, उनमें शामिल है -

1. शनिवारवाड़ा से स्वरगेट - छत्रपति शिवाजी महाराज रोड
2. शनिवारवाड़ा से सरसबाग - बाजीराव रोड

दावा किया जा रहा है कि जिन दो टनल रोड का प्रस्ताव दिया गया है, वह दोनों ही पुणे के निवासियों के लिए ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों के दौरान गेम-चेंजर साबित होगी, जो पुणेकरों को स्थायी रूप से इस समस्या का हल देगी।

बताया जाता है कि हेमंत रसाने के साथ बैठक के बाद शिवेंद्र राजे भोंसले ने इन दोनों ही टनल रोड के लिए अपनी सहमति देते हुए कहा कि विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ अगले 1 सप्ताह के अंदर बैठक कर वह इस बारे में कोई निर्णय जरूर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस परियोजना में सरकार का पूरा समर्थन दिलाने का आश्वासन भी दिया।

More News

    Read more about: pune traffic maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+