हज और उमराह के लिए सऊदी अरब जाने वाले भारतीय नागरिकों को अब लंबा इंतजार करने की जरुरत नहीं होगी। हाल ही में सऊदी अरब ने हज के लिए जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा की है। इसके तहत अब भारतीय नागरिक व्यापार, पर्यटन और उमराह वीजा पर सऊदी अरब में उमराह कर सकेंगे।

इस बात की घोषणा हाल ही में सऊदी के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने की है।
अपनी घोषणा में उन्होंने कहा, 'मध्य पूर्व (Middle East) की यात्रा करने वाले भारतीय 96 घंटे के लिए स्टॉपओवर वीजा प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें उमराह करने और सऊदी अरब के किसी भी शहर में जाने की अनुमति मिल जाएगी।' इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को 48 घंटे के भीतर वीजा जारी करने की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने उमराह वीजा को लेकर आगे कहा, "उमराह वीजा 90 दिनों के लिए वैध होता है और वीजाधारकों को सऊदी अरब के किसी भी शहर में जाने और रहने की अनुमति भी देता है।"

बता दें, पिछले साल (2022) के मुकाबले इस साल सऊदी अरब में उमराह के लिए जाने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गयी है। साल 2023 में सऊदी अरब में उमराह के लिए करीब जाने वाले भारतीयों की संख्या 12 लाख से अधिक हो गयी है। यह संख्या साल 2022 में उमराह के लिए जाने वाले भारतीय नागरिकों से तुलना में लगभग 74% अधिक है।
सऊदी अरब के मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान के विकल्पों को बढ़ाने पर भी चर्चा की जा रही है। भारत में हज-उमराह के लिए 3 नये वीजा केंद्र भी खोले जाएंगे। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि इन फैसलों के बाद करीब 1.37 मिलियन भारतीय मुसलमान साल 2024 में उमराह कर सकेंगे। यानी अब भारतीयों को उमराह पर जाने के लिए लंबा इंतजार करते हुए किसी खास वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications














