Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चेन्नई और मंगलुरु से दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगी दक्षिण रेलवे, बुकिंग हो चुकी है शुरू

चेन्नई और मंगलुरु से दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगी दक्षिण रेलवे, बुकिंग हो चुकी है शुरू

By Travel Desk

अगर दक्षिण भारतीय शहर चेन्नई या मंगलुरु में रहते हैं और गर्मी की छुट्टियों में अपने बच्चों को उनकी नानी, दादी के घर दिल्ली लेकर जाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दक्षिण रेलवे (Southern Railways) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेन्नई और मंगलुरु से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक के लिए समर स्पेशल वन वे ट्रेनों की घोषणा की है।

इन ट्रेनों की पूरी लिस्ट दक्षिण रेलवे ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर शेयर की है, इसके साथ ही बताया है कि इन दोनों रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। तो गर्मी की छुट्टियों को यादगार और बिना किसी परेशानी के अपना सफर पूरा करना चाहते हैं, जल्दी से इन स्पेशल ट्रेनों में अपनी सीट बुक कर लें।

Southern Railway summer special trains from Chennai and Mangaluru to Delhi

डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से हज़रत निज़ामुद्दीन समर स्पेशल ट्रेन -

यह स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार रात 23:50 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना होगी। गुडूर, ओंगोल, विजयवाड़ा, वारंगल और बल्हारशाह होते हुए आगे बढ़ेगी। फिर यह ट्रेन नागपुर पहुंचेगी। इसके बाद इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर से होकर हज़रत निज़ामुद्दीन तक पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 20 स्लीपर क्लास कोच और 2 सेकंड क्लास कोच। खास बात यह है कि यह ट्रेन दिव्यांगजन के अनुकूल है, जिससे विशेष आवश्यकताओं वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

मंगलुरु सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल वनवे ट्रेन

ट्रेन नंबर 06075, मंगलुरु सेंट्रल से हज़रत निज़ामुद्दीन तक जाने वाली वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन होगी जो कर्नाटक से दिल्ली तक का सफर में आराम से पूरा कराएगी। यह स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 18 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार) को शाम 16:00 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन (दिल्ली) पहुंचेगी। मंगलुरु से दिल्ली तक का सफर यह ट्रेन लगभग 40 घंटे में पूरा करेगी।

इस सुपरफास्ट ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज हैं:

  • मंगलुरु सेंट्रल
  • उडुपी
  • कुंदापुरा
  • मुरुदेश्वर
  • कुमता
  • गोकर्ण रोड
  • कारवार
  • मडगांव
  • कारमाली
  • थिविम

दूसरे दिन के स्टेशन :

  • वैभववाड़ी
  • रत्नागिरि
  • पनवेल
  • वसई रोड
  • सूरत
  • वड़ोदरा
  • रतलाम
  • कोटा

तीसरे दिन के स्टेशन :

  • सवाई माधोपुर
  • मथुरा
  • हज़रत निज़ामुद्दीन

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे - 20 स्लीपर क्लास कोच और 2 सेकंड क्लास कोच। इस विशेष ट्रेन के लिए एडवांस बुकिंग आज (17.04.2025) दोपहर 14:15 बजे से शुरू हो गयी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द अपनी सीट सुरक्षित करें क्योंकि मांग अधिक होने की संभावना है।

More News

    Read more about: delhi chennai train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+