Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तिरुपति मंदिर में मई-जून के लिए स्पेशल एंट्री टिकट हो रही है जारी, आपने कर ली बुकिंग?

तिरुपति मंदिर में मई-जून के लिए स्पेशल एंट्री टिकट हो रही है जारी, आपने कर ली बुकिंग?

जो भक्त तिरुमाला तिरुपति मंदिर में मई और जून के लिए स्पेशल एंट्री टिकट जारी होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। तिरुपति मंदिर प्रशासन ने स्पेशल एंट्री टिकट जारी किया है। इतना ही नहीं, तिरुमाला आवास कोटा (Tirumala Accomodation Quota) में बुकिंग भी इन दोनों महीनों शुरू होने वाली है।

tirumala temple

तिरुमाला तिरुपति मंदिर में 300 रुपये में स्पेशल एंट्री टिकट को तिरुपति मंदिर प्रशासन ने जारी किया है। यह टिकट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से उपलब्ध है। मई और जून 2023 में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) का जो भक्त दर्शन करना चाहते हैं, वे टीटीडी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर महज 300 रुपये में एंट्री टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

tirupathi balaji

सिर्फ इतना ही नहीं तिरुपति मंदिर प्रशासन 26 अप्रैल को मई और जून के लिए तिरुमाला आवास कोटा (Tirumala Accomodation Quota) बुकिंग के लिए सुबह 10 बजे से उपलब्ध होगी। भक्त टीटीडी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तिरुमाला श्रीवरी वर्चुअल सेवा टोकन, कल्याणोत्सव, उंजल सेवा, अर्जिता ब्रह्मोत्सवम और सहस्र दीपालंकारना सेवा टोकन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

तिरुमाला तिरुपति देवोस्थानम (टीटीडी) से जुड़ी सभी जानकारियां मंदिर के टीटीडी के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर जाकर आपको सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा। इसके बाद अपना ई-मेल आईडी और पासवर्ड को रजिस्टर कर अपनी इच्छानुसार टोकन की बुकिंग करनी होगी। आप चाहे तो मंदिर को ऑनलाइन दान भी भेज सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+