Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC की वेबसाइट पर आयी तकनीकी खराबी, कैसे करें टिकट बुक?

IRCTC की वेबसाइट पर आयी तकनीकी खराबी, कैसे करें टिकट बुक?

पिछले लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा समय से इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सिर्फ वेबसाइट ही नहीं बल्कि मोबाइल ऐप भी सुबह से बंद पड़ गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10.30 बजे से IRCTC की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या शुरू हुई, जिसके बाद से ही वेबसाइट व ऐप पर ई-टिकटिंग की सेवाएं पूरी तरह से बंद हो गयी है।

Train

IRCTC के वेबसाइट पर क्लीक करने पर स्क्रीन पर सिर्फ एक मैसेज उभर रहा है कि मेंटनेंस के कारण साइट की सेवाएं बंद हैं। हालांकि ऐसा कभी नहीं होता है कि मेंटेनेंस के लिए साइट की सेवाओं के दिन के व्यस्त समय में बंद कर दिया जाए। साइट के डाउन होने की शिकायतें लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। बता दें, IRCTC की वेबसाइट की मेंटेनेंस का काम आमतौर पर रात को 11 बजे के बाद शुरू होता है। इस वजह से दिन के व्यस्त समय में ई-टिकटिंग का बंद हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

IRCTC ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। अपने ट्वीट में IRCTC ने लिखा है कि तकनीकी कारणों से ई-टिकटिंग की सेवा उपलब्ध नहीं है। हमारी तकनीकि टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही समस्या खत्म हो जाएगी, हम इसकी जानकारी देंगे। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर यह शिकायत भी दर्ज करवा रहे हैं कि ई-टिकट बुक करने की कोशिश के दौरान उनके बैंक अकाउंट से रुपये तो कट गये लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद टिकट बुक नहीं हो पाया है।

बता दें, इस समय तत्काल टिकट की सेवा भी बंद पड़ गयी है। हालांकि IRCTC ने ही इस समय टिकट बुक करने के दूसरे विकल्पों के बारे में ट्वीट कर बताया है। IRCTC के अनुसार B2C प्लेयर्स जैसे Ixigo, makemytrip, amazon आदि की मदद से यात्री अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

IRCTC से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे समस्या का समाधान कर लिया गया और ई-टिकटिंग सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया। इस वजह से पूरे दिन में करीब 4.30 घंटों तक ई-टिकटिंग ठप रहने की वजह से देशभर में लाखों यात्रियों काफी दिक्कतें हुई।

More News

    Read more about: irctc railway travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+