Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई एयरपोर्ट T2 को मेट्रो लाइन -3 के स्टेशन से जोड़ेगा अस्थायी रास्ता, सुनिश्चित होगी यात्रियों की सुविधा

मुंबई एयरपोर्ट T2 को मेट्रो लाइन -3 के स्टेशन से जोड़ेगा अस्थायी रास्ता, सुनिश्चित होगी यात्रियों की सुविधा

पिछले दिनों ही मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन किया गया, जिसके खुलने का लंबे समय से बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। मुंबई मेट्रो का यह लाइन मुख्य रूप से मायानगरी के दूसरे हिस्सों को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से जोड़ने के लिए मशहूर है। मुंबई मेट्रो लाइन 3 का भूमिगत स्टेशन एयरपोर्ट परिसर के बाहर मौजूद है।

इसलिए यात्रियों को एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने में लगभग 15 मिनट का समय लग जाता है। इस जगह पर ही मेट्रो लाइन 7A का निर्माण कार्य भी चल रहा है जो मुंबई एयरपोर्ट को गुंडावली से जोड़ेगा। इस वजह से यात्रियों को आने-जाने में थोड़ी परेशानी होती है।

mumbai metro line 3

लेकिन अब यात्रियों को एयरपोर्ट से मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने में कोई समस्या नहीं होगी। हाल ही में यह फैसला लिया गया है कि मुंबई एयरपोर्ट को मेट्रो लाइन 3 के स्टेशन से जोड़ने के लिए एक अस्थायी रास्ते का निर्माण किया जाएगा। Hindustan Times की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ही शहरी विकास विभाग, मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC), मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA), महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन (MMMOCL) और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) के अधिकारियों ने टी-2 मेट्रो स्टेशन की जांच की ताकि एयरपोर्ट तक अस्थायी भूमिगत रास्ता तैयार करने की संभावनाओं का पता लगाया जा सकें।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए मेट्रो रेल के एक अधिकारी ने बताया कि शहरी विकास विभाग के मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता ने सभी एजेंसियों के साथ मिलकर मेट्रो 3 स्टेशन और एयरपोर्ट टी-2 के बीच आवाजाही को आसान बनाने के लिए अस्थायी रास्ता बनाने की संभावनाओं की जांच की।

mumbai airport t2

कैसे बनेगा अस्थायी रास्ता?

मेट्रो रेल के उक्त अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से बताया कि MMRC ने MMRDA से अनुरोध किया है कि मेट्रो 3 को एयरपोर्ट टी-2 से जोड़ने के लिए और यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए मेट्रो 7A के भूमिगत स्टेशन के ऊपर एक रास्ता बनाया जाएगा। यह रास्ता स्टील के ब्रिज जैसा होगा। उन्होंने बताया कि हमारी फिल्ड टीम इस काम को संयुक्त रूप से करेगी और अस्थायी रास्ते का निर्माण कार्य पूरा करेगी।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मेट्रो 7A का निर्माण कार्य एक बार पूरा हो जाता है तो एयरपोर्ट प्रबंधन मेट्रो स्टेशनों और टर्मिनल-2 के बीच दोनों मेट्रो स्टेशनों के ऊपर से बिना किसी रुकावट के आवाजाही की सुविधा खुद मुहैया करवाएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुंबई मेट्रो का लाइन 7A अगले साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

गौरतलब है कि 15 अक्तूबर को मेट्रो लाइन 3 और टी-2 के बीच फीडर बस सेवाओं की शुरुआत की गयी थी ताकि यात्रियों को कोई समस्या न हो। लेकिन इस बस सेवा का ज्यादा स्वागत नहीं किया गया क्योंकि यात्री बसों के लिए इंतजार नहीं करना चाहते हैं।

टी2 के बाहर मेट्रो लाइन 3 स्टेशन से बस पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम थी, जो इस बात को दर्शाता है कि एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों ने अभी तक परिवहन के सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करना शुरू नहीं किया है। लेकिन एयरपोर्ट के कर्मचारी या वहां काम करने वाले लोग मेट्रो से ही आना-जाना पसंद करते हैं।

More News

    Read more about: mumbai metro airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+