Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले पहलगाम में आतंकवादी हमला - पर्यटकों ने गंवाई जान, गृहमंत्री हुए रवाना

अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले पहलगाम में आतंकवादी हमला - पर्यटकों ने गंवाई जान, गृहमंत्री हुए रवाना

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़े आतंकवादी हमले की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस हमले में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और पर्यटकों को निशाना बनाया। बताया जाता है कि इस आतंकवादी हमले में 25 से ज्यादा पर्यटकों के मारे जाने की जानकारी मिली है, जिसमें कई विदेशी भी शामिल थे। मारे गये विदेशी पर्यटकों में एक नेपाल और एक संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक के शामिल होने की भी जानकारी मिली है।

इस हमले में कई लोगों के घायल होने के बारे में भी पता चला है, जिनकी स्थिति काफी गंभीर बतायी जाती है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर आतंकवादी हमले की जानकारी मिलते ही गृहमंत्री अमित शाह भी कश्मीर के लिए रवाना हो गये हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपना सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए हैं।

kashmir terror attack

नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ हमला धर्म के आधार पर होने का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि आतंकवादियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि आतंवादियों ने पहलगाम के बैसरन वैली में घूमने गये पर्यटकों के समूह को अपना निशाना बनाया था।

इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लश्कर समर्थित आतंकवादी संगठन ने ली है। आतंकवादियों की तलाश में पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और हेलीकॉप्टर की मदद से उनकी खोजबीन की जा रही है।

दावा किया जा रहा है कि पर्यटकों को निशाना बनाने वाले पर्यटक पुलिस/सेना की वर्दी में थे। इस वजह से ही स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी उनपर शक नहीं हुआ। दावा किया जा रहा है कि 5 से 6 हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आतंकवादियों ने हेलमेट लगाया हुआ था जिसपर उन्होंने कैमरा लगाया हुआ था और इस घटना का वीडियो बनाया। इस आतंकवादी हमले की जानकारी मिलते ही उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार नई दिल्ली से श्रीनगर रवाना हो चुके हैं।

terror attack kashmir

उन्हें स्थानीय कमांडरों से कश्मीर घाटी की मौजूदा स्थिति की जानकारी मिली है। हमले की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित साह से तुरंत बात की और पीएम मोदी के निर्देश पर गृहमंत्री तुरंत कश्मीर रवाना हो गए। कश्मीर रवाना होने से पहले गृहमंत्री ने मीडिया को दिये अपने बयान में कहा कि आतंकी हमले से मैं दुःखी हूं।

सभी पार्टियों के नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पहलगाम में आतंकवादियों के इस कायराना हरकत की एक स्वर में निंदा की है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, रुस से राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

kashmir pahalgam attack

पीएम मोदी ने कहा - किसी को बख्शा नहीं जाएगा

पीएम मोदी ने इस घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा का एक प्रमुख मार्ग पहलगाम के चंदनवाड़ी से होकर जाता है। 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा को शुरू करने की घोषणा की जा चुकी है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

More News

    Read more about: kashmir pahalgam srinagar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+