Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »5 घंटे बंद रहेगा तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट, जानिए इसकी दिलचस्प वजह

5 घंटे बंद रहेगा तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट, जानिए इसकी दिलचस्प वजह

केरल के तिरुअनंतपुरम में स्थित भगवान विष्णु के प्रसिद्ध पद्मनाभ मंदिर में 23 अक्टूबर 2023 को स्नान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इस वजह से तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट को करीब 5 घंटों के लिए बंद कर दिया जाएगा। जी हां, आपने सही पढ़ा। पद्मनाभ मंदिर के स्नान यात्रा के कारण तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट को 5 घंटों के लिए बंद कर दिया जाएगा। पर क्यों?

temple kerala

कौन सी वजह है, जिसके कारण पूरे एयरपोर्ट का संचालन 1-2 नहीं बल्कि 5 घंटों के लिए बंद कर दिया जाएगा। और ऐसा सिर्फ इस साल नहीं बल्कि सालों से चली आ रही परंपरा के तहत किया जाता है।

साल में 2 बार भगवान विष्णु को करवाया जाता है पवित्र स्नान

तिरुअनंतपुरम में भगवान विष्णु के प्रसिद्ध मंदिर श्री पद्मनाभ मंदिर में सदियों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक साल में दो बार श्री पद्मनाभस्वामी को मंदिर से समुद्र में पवित्र स्नान के लिए लाया जाता है। इस स्नान यात्रा को एक जुलूस के रूप में निकाला जाता है जिसे 'अरट्टू' कहा जाता है। पवित्र स्नान के लिए श्री पद्मनाभस्वामी की मूर्ति को शंकुमुघम समुद्र तट पर लाया जाता है।

kerala

साल में पहला पवित्र स्नान मार्च से अप्रैल के बीच करवाया जाता है जब पंगुनी उत्सव मनाया जाता है। दूसरा पवित्र स्नान अक्टूबर से नवंबर के बीच करवाया जाता है जब अलपसी उत्सव मनाया जाता है। दोनों बार ही तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है।

क्यों बंद किया जाता है तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट

श्री पद्मनाभस्वामी की मूर्ति को मंदिर से निकालकर जुलूस के आकार में पारंपरिक पथ के अनुसार ही समुद्र तट तक पवित्र स्नान के लिए लाया जाता है। पारंपरिक रूप से भगवान श्री पद्मनाभ का पवित्र स्नान शंकुमुघम समुद्र तट पर ही करवाया जाता है, जो तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट के ठीक पीछे स्थित है। जिस रास्ते से श्री पद्मनाभस्वामी की मूर्ति को समुद्रतट तक लाया जाता है, वह एयरपोर्ट के रनवे से होकर गुजरता है।

padmanabhswami temple

यह रास्ता अरट्टू जुलूस का पारंपरिक मार्ग है जिसका उपयोग यहां एयरपोर्ट बनने से काफी पहले से ही किया जाता रहा है। साल 1932 में जब यहां एयरपोर्ट बनाया गया उस समय और पिछले साल अडाणी समूह द्वारा एयरपोर्ट का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के बाद भी इस पारंपरिक मार्ग में ना तो कोई रुकावट डाली गयी और ना ही इस पारंपरिक मार्ग को बदला गया।

कितने बजे से बंद किया जाएगा एयरपोर्ट

23 अक्टूबर 2023 को अल्पासी अरट्टू जुलूस केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से निकाला जाएगा। इसलिए जुलूस की सुविधा के लिए 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे से लेकर रात को 9 बजे तक यानी कुल 5 घंटों के लिए तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट को बंद रखा जाएगा। शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच तिरुअनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अस्थाई रूप से उड़ानों को बंद रखा जाएगा।

इसकी जानकारी सभी एयरलाइंस कंपनियों को दे दी गयी है। इस समय के दौरान ना तो कोई विमान उड़ान भरेगा और ना ही कोई विमान तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अगर किसी यात्री की उड़ान इस समय के दौरान है, तो वे अपने एयरलाइंस कंपनी से इस बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें।

More News

Read more about: kerala temple
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+