Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तिरुपति बालाजी मंदिर में कल Open होगा अप्रैल का ₹300 का स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग, जानें समय

तिरुपति बालाजी मंदिर में कल Open होगा अप्रैल का ₹300 का स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग, जानें समय

तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने जाने का प्लान है? लेकिन घंटो लंबी लाइन में लगकर दर्शन करने की परेशानी से बचना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग। मात्र ₹300 का स्पेशल टिकट लेकर आप बड़े ही आराम से तिरुपति मंदिर में भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

tirupati balaji temple tirumala

खासतौर पर अप्रैल के समय में आंध्र प्रदेश में पड़ने वाली गर्मी और धुप में घंटों खड़े रहकर भगवान का दर्शन करने से अच्छा है कि स्पेशल एंट्री टिकट बुक कर तिरुपति के दर्शन कर लें। अप्रैल 2024 के लिए स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग कल यानी 24 जनवरी 2024 को शुरू होने वाली है। इसलिए मोबाइल में अलार्म सेट कर लें और बुकिंग शुरू होने के साथ ही महज ₹300 का भुगतान कर शीघ्र दर्शन का टिकट बुक कर लें।

24 जनवरी को सुबह 10 बजे से स्पेशल एंट्री टिकट (₹300) की बुकिंग शुरू होगी। इसकी बुकिंग आप तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। ध्यान रहे, निश्चित संख्या में ही तिरुपति मंदिर प्रशासन की तरफ से स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग की जाती है। इसलिए बुकिंग Close होने से पहले अपनी और अपने परिवार के सदस्यों के लिए शीघ्र दर्शन टिकट की बुकिंग जरूर कर लें।

तिरुमाला तिरुपति अकॉमोडेशन कोटा के तहत अप्रैल 2024 के लिए बुकिंग भी 24 जनवरी को ही Open होगा। यह बुकिंग शाम को 3 बजे से खुलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग कोटा में बुकिंग आज (23 जनवरी) से शुरू हो चुकी है। बुकिंग शाम को 3 बजे से शुरू हुई है। TTD के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

बता दें, तिरुमाला तिरुपति मंदिर में स्पेशल एंट्री टिकट बुक करके जाने वाले भक्तों को आम भक्तों के मुकाबले भगवान के दर्शन जल्दी मिलते हैं। आम भक्तों को जहां 4 से 5 घंटे या फिर कभी-कभी उससे से ज्यादा समय तक धुप में खड़े होकर लाइन लगाना पड़ता है। वहीं स्पेशल एंट्री टिकट लेकर जाने वाले भक्तों को भगवान के दर्शन के लिए 1-2 घंटे का समय ही लगता है। इसके अलावा इस टिकट में तिरुपति के विशेष प्रसादम का मूल्य भी शामिल होता है, जो दर्शन करके निकलने वाले हर भक्त में बांटा जाता है। इसलिए अधिक सोच-विचार न करते हुए अगर आपने अप्रैल में तिरुपति दर्शन के लिए जाने का प्लान बनाया है तो निश्चित रूप से स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग कर लें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+