Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तिरुपति मंदिर में ₹300 वाली स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग इस दिन से होगी शुरू

तिरुपति मंदिर में ₹300 वाली स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग इस दिन से होगी शुरू

कल्पना किजीए...आप आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन करने की लाइन में खड़े हैं। सूरज सिर पर चढ़ गया है। धूप की तपिश बढ़ती जा रही है। जून के महीने की भरी दोपहरी में आप मंदिर की लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर...

आपके बाद मंदिर में प्रवेश करने वाले कुछ भक्त आपसे पहले और बड़ी ही सरलता के साथ भगवान के दर्शन कर लेते हैं। आपको कैसा लगेगा? सोचकर ही पसीने छुटने लगे न...। अगर आप भी जून के महीने में तिरुमाला में भगवान बालाजी के दर्शन करने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी यह कल्पना सही साबित हो सकती है, अगर आपने स्पेशल एंट्री टिकट नहीं लिया तो...!

tirupati temple andhra pradesh

समझिये, तिरुमाला तिरुपति मंदिर में हर दिन होने वाली भक्तों की भीड़ का अंदाजा तो आपको जरूर होगा। बिना ₹300 की स्पेशल एंट्री टिकट लेकर अगर आप सामान्य लाइन में लगकर भगवान के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो फिर खुद को कम से कम 4 से 5 घंटों के लिए जून की भरी दोपहरी में कड़ी धूप और गर्मी में खड़ा करने लायक तैयार कर लें। क्योंकि सामान्य लाइन में लगकर आम तौर पर भगवान के दर्शन करने में कम से कम 4-4:30 घंटों का वक्त जरूर लग जाता है।

लेकिन ₹300 का सामान्य खर्च कर अगर आपने मंदिर में स्पेशल एंट्री टिकट ले लिया तो संभव है आपको भगवान बालाजी के दर्शन 1-1:30 घंटे में ही हो जाए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर प्रशासन जल्द ही जून माह के लिए स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग ओपन करने वाली है।

तो फिर अधिक सोच-विचार न करते हुए, इस टिकट की बुकिंग जरूर कर लें। बता दें, इस टिकट के साथ भगवान तिरुपति के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में मिलने वाला स्पेशल प्रसादम श्रीवरी लड्डू मुफ्त में दिया जाता है।

tirupati special entry ticket booking for june 2024

कब से शुरू होगी स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग?

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर प्रशासन जून 2024 के लिए ₹300 की स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग 25 मार्च को सुबह 10 बजे शुरू करेगी। इसके साथ ही 25 मार्च को शाम 3 बजे तिरुमाला और तिरुपति अकॉमोडेशन कोटा की बुकिंग भी ओपन होने वाली है। जून माह के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन व दिव्यांग कोटा की बुकिंग 23 मार्च को शाम 3 बजे ओपेन होगी।

इन सभी बुकिंग के लिए आपको तिरुमाला तिरुपति मंदिर प्रबंधन के आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर बुकिंग व मंदिर से संबंधित अधिक जानकारियां भी उपलब्ध हैं। और हां, कोशिश करें बुकिंग ओपन होने के साथ ही आप अपनी जरुरत के अनुसार बुकिंग कर लें। क्या पता, कब बुकिंग फुल या क्लोज हो जाए।

More News

    Read more about: andhra pradesh temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+