Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तिरुपति मंदिर में अक्तूबर के लिए ₹300 वाली स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग बस होने ही वाली है शुरू

तिरुपति मंदिर में अक्तूबर के लिए ₹300 वाली स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग बस होने ही वाली है शुरू

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर में दर्शन करने जाने का प्लान है लेकिन लंबी लाइन में घंटों खड़ा रहने की बात सोचकर ही प्लान को कैंसिल करने के बारे में सोच रहे हैं? तो ऐसा बिल्कुल मत किजीए। कहा जाता है कि जब तक भगवान अपने भक्त को बुलावा न भेजे मंदिर में उनके दर्शन करने जाने का प्लान नहीं बन पाता है और जब आपका प्लान लगभग तैयार हो चुका है, बस लंबी लाइन की बात सोचकर इसे कैंसिल कर देना समझदारी का काम नहीं होगा।

खासतौर पर तब, जब तिरुमाला मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए मात्र ₹300 में स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट की व्यवस्था की जाती है।

special entry ticket booking october

अगस्त और सितंबर माह के लिए ₹300 वाली स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट की बुकिंग तो अब बंद हो चुकी है लेकिन अब अक्तूबर के महीने के लिए एंट्री टिकट की बुकिंग खुलने ही वाली है। तो फिर क्यों न नवरात्रि के पवित्र महीने में ही भगवान तिरुपति के दर्शन करने का पूण्य भी कमा लिया जाए!

तिरुपति मंदिर में सिर्फ ₹300 वाली स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट ही नहीं बल्कि कई अन्य सुविधाओं, खासकर बुजूर्गों व दिव्यांगों को मुहैया करवायी जाने वाली सुविधाओं की बुकिंग भी खुलने वाली है। ₹300 वाली स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग समेत दूसरी सभी बुकिंग के लिए आपको तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in पर जाना होगा। वहां आप अपनी पसंद और जरूरत के आधार पर बुकिंग कर सकते हैं।

कब खुलेगी कौन सी बुकिंग?

  • अक्तूबर के लिए ₹300 की स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट की बुकिंग - 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से।
  • अक्तूबर के लिए दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक कोटा की बुकिंग - 23 जुलाई को दोपहर 3 बजे से।
  • अक्तूबर के लिए दर्शन और अकोमोडेशन कोटा श्रीवाणी ट्रस्ट दानदाता - 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से।
  • अक्तूबर के लिए अकोमोडेशन कोटा - 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे से।
ttd

बुकिंग बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। इसलिए अगर अक्तूबर में आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य खासतौर पर बुजूर्ग या दिव्यांग सदस्यों ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने जाने का प्लान बनाया है तो सोच-विचार करने में ज्यादा समय मत बर्बाद किजीए। क्योंकि मात्र ₹300 ज्यादा खर्च कर आप कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इनमें न सिर्फ भगवान बालाजी का सुगम दर्शन शामिल है बल्कि मुफ्त में तिरुपति मंदिर का प्रसिद्ध प्रसादम् भी प्राप्त कर सकेंगे।

अगर आप सामान्य लाइन में लगभग भगवान के दर्शन करने जाते हैं तो आपको कम से कम 4-5 घंटे का समय लग सकता है। नवरात्रि और त्योहारों वाले पवित्र समय में दर्शन करने में और भी ज्यादा लंबी लाइन हो सकती है। लेकिन मात्र ₹300 अधिक खर्च कर आप 2 से 3 घंटे में ही भगवान के दर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

More News

    Read more about: tirupati andhra pradesh temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+