Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »2024 में गूगल पर सर्च की गईं टॉप 10 Travel Destinations

2024 में गूगल पर सर्च की गईं टॉप 10 Travel Destinations

2020-2021 में ट्रैवल इंडस्‍ट्री में भारी गिरावट के बाद एक बार फिर लोगों में घूमने-फिरने का शौक वापस आ गया है। जी हां यही कारण है कि 2024 में पर्यटन से जुड़े लगभग हर आंकड़े बीते वर्ष की तुलना में अधिक पाये गये। जाहिर है घूमने के लिए निकलने से पहले लोग जगह का नाम गूगल पर सर्च करते हैं और गूगल वर्ष के अंत में साल भर का रिकॉर्ड एक बार में पेश करता है। हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने अपनी टॉप सर्च की सूची जारी कर दी है। इसमें अगर ट्रैवल इंडस्‍ट्री की बात करें तो भारत में सर्च की गईं टॉप 10 जगहों में 5 जगहें तो भारत से बाहर की हैं।

Year Ender 2024

तो आइये एक नज़र डालते हैं टॉप 10 सूची पर उलटे क्रम में। आपको बता दें कि यह सूची भारत में किए गए सर्च पर आधारित है।

तो शुरुआत करते हैं नंबर 10 से-

10 - साउथ गोवा

दक्षिण गोवा को इस साल टॉप 10 में स्थान मिलने के कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण गोवा म्यूजिक फेस्टिवल और दूसरा यहां के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में बदलाव। और तो और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तमाम सारे प्रयास किये हैं।

9 - कश्‍मीर

दरअसल कश्‍मीर में धारा 376 हटाये जाने के बाद से पर्यटन का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। साथ ही चेनाब नदी पर विश्‍व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

8 - अयोध्‍या

अयोध्‍या में राम लला का मंदिर का उद्घाटन 2024 जनवरी में हुआ था। उसी दौरान अयोध्‍या का सर्च ग्राफ सबसे ऊपर था। आगे चलकर सर्च ग्राफ भले ही थोड़ा नीचे गया लेकिन आगंतुकों की संख्‍या में निरंतर वृद्ध‍ि ही दिखाई दी।

Ayodhya

7- मलेशिया

साल 2024 में मलेशिया की हरियाली, शानदार समुद्र तटों और जीवंत शहरों ने भारत के अलग-अलग कोनों से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया।

6 - जॉर्जिया

जिन लोगों को यूरोप के पहाड़ों की वादियों में समय बिताने की चाहत है आम तौर पर उनकी पहली पसंद जॉर्जिया होती है। इस साल भारत में लोगों ने इस स्थान के बारे में बड़ी संख्‍या में सर्च किया।

5 - जयपुर

राजस्थान की राजधानी व सांसकृतिक शहर जयपुर का ग्राफ भी साल भर तक काफी ऊपर रहा।

4 - कज़ाकस्तान

भारत के लोगों ने इस साल कज़ाकस्तान भी जम कर सर्च किया। इस देश में जाने के लिए भारतीयों को वीज़ा-फ्री ट्रैवल मिलता है।

3 - मनाली

मनाली पिछले कई वर्षों से भारतीयों की पसंद बना हुआ है। मनाली में बर्फबारी के दौरान जो नज़ारा होता है उसे देखने के लिए कतारें लग जाती हैं। यहां का सबसे खास आकर्षण कुफरी है, जो हर किसी का दिल जीत लेता है।

Manali

2 - बाली

बाली उन जगहों में से एक है जहां आप कम बजट में भी यात्रा कर सकते हैं। यही कारण है कि इंडोनेशिया का यह शहर लोगों की हिट लिस्ट में रहता है।

1. अज़रबैजान

अज़रबैजान इस साल टॉप पर रहा। इसके पीछे पहला कारण है वहां की खूबसूरती और दूसरा कारण है वहां रह रहे भारतीय छात्र। विशेषज्ञों का मानना है कि वहां रह रहे छात्रों के रिश्‍तेदार उनसे मिलने के लिए ज्‍यादा जाते हैं।

More News

    Read more about: year ender 2024
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+