Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024 : दिल्ली, बैंगलोर, इंदौर और पुणे में दो दिन जारी रहेगी ट्रैफिक एडवाइजरी, जाने यहां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024 : दिल्ली, बैंगलोर, इंदौर और पुणे में दो दिन जारी रहेगी ट्रैफिक एडवाइजरी, जाने यहां

आज 26 अगस्त को देश भर के कई शहरों में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक और बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न जगहों पर कन्हैया की सवारी निकाली जाएगी। कुछ शहरों या खास मंदिरों में जन्माष्टमी 27 अगस्त को भी मनायी जाएगी। ऐसे में आम लोगों की सवारी को कोई समस्या न हो, इसलिए विभिन्न शहरों ने 26 या 27 अगस्त के लिए खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

जिन शहरों में खास तौर पर जन्माष्टमी को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है, उनमें राजधानी दिल्ली, आईटी हब बैंगलोर, पुणे और इंदौर शामिल हैं।

traffic advisory for janmashtami

दिल्ली में क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी

अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि जिन प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा उनमें नई दिल्ली का लक्ष्मी नारायण मंदिर, पूर्वी कैलाश का इस्कॉन मंदिर, द्वारका सेक्टर 13, रोहिणी सेक्टर 25, द्वारका सेक्टर 10 का डीडीए ग्राउंड, पंजाबी बाग का जन्माष्टमी पार्क, द्वारका सेक्टर 10 का गोलोक धाम मंदिर, छत्तरपुर का आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ, प्रीतविहार का गुफा वाला मंदिर और हरी नगर का संतोषी माता मंदिर शामिल है।

  • इस बाबत जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार मंदिर मार्ग पर तालकटोरा स्टेडियम के चारों तक का रास्ता और पेशवा रोड, मंदिर मार्ग T-प्वाएंट के बीच वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। शंकर रोड से मंदिर मार्ग के बीच मंदिर लेन में प्रवेश भी वर्जित है।
  • शिवाजी स्टेडियम से मंदिर मार्ग की ओर जाने वाली बसों को पंचकुयान रोड या जीपीओ के ओर से डायवर्ट किया जाएगा।
  • पूर्वी कैलाश में भारी वाहनों को कप्तान गौर मार्ग से प्रतिबंधित किया जाएगा।
  • 26 अगस्त की सुबह 8 से 27 अगस्त की दोपहर 1 बजे तक राजा धिरसैन मार्ग बंद रहेगा।
  • पंजाबी बाग में, रिंग रोड और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों के लिए डायवर्जन राजा गार्डन क्रॉसिंग, क्लब रोड टी-पॉइंट और शिवाजी पार्क क्रॉसिंग जैसे प्रमुख बिंदुओं के आसपास लागू किया जाएगा।
  • छत्तरपुर में सीडीआर चौक से अंधेरिया मोर और वाई प्वाएंट से 100-फूटा रेड लाइट तक डायवर्जन लागू रहेगा।
  • लाजवंती फ्लाईओवर से तिलक नागर मेट्रो स्टेशन तक जेल रोड पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरी नगर चौक और फतेह नगर रेड लाइट से डायवर्जन लागू रहेगा।
  • रोहिणी सेक्टर 25 में इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाला नाला रोड कट बंद रहेगा तथा यातायात को रोहिणी सेक्टर 24 की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मेट्रो स्टेशन सेक्टर 10, द्वारका के पास की सड़कों की ओर जाने से बचने की सलाह दी है।
  • द्वारका सेक्टर 9/10 क्रॉसिंग से डीडीए ग्राउंड और आसपास के अन्य मार्गों तक सड़कें बंद रहेंगी।

बैंगलोर में ट्रैफिक का हाल

बैंगलोर में भी जन्माष्टमी को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की गयी है। यह एडवाइजरी 26 अगस्त को सुबह 8 बजे से 27 अगस्त को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी। बेंगलुरु के पूर्वी डिवीजन में डीसीपी (यातायात) कुलदीप कुमार आर. जैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि के. आर. पुरा ट्रैफिक पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत देवसंद्रा मुख्य मार्ग श्री वेणुगोपाल स्वामी मंदिर पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मद्देनजर यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित यातायात व्यवस्था की गई है :-

  • कोडिगेहल्ली और हुडी मेन रोड से देवसंद्रा और के. आर. पुरा मार्केट की ओर जाने वाले वाहनों को जय भुवनेश्वरी जंक्शन पर लुलु बेकरी के पास दाएं मोड़ दिया जाएगा और अय्यप्पानगर मेन रोड - बसवनपुरा मेन रोड - भट्टाराहल्ली जंक्शन होते हुए के. आर. पुरा मार्केट की ओर बढ़ाया जाएगा।
  • के. आर. पुरा मार्केट की ओर से कोडिगेहल्ली और हुडी मेन रोड की ओर जाने वाले वाहनों को जीआरटी के पास दाएं मोड़ दिया जाएगा और बसवनपुरा मेन रोड (कृष्णा टॉकीज रोड) की ओर जाना होगा जो भट्टाराहल्ली जंक्शन से गुजरेगी।
janmashtami 2024 traffic

पुणे में दही-हांडी को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी

पुणे ट्रैफिक पुलिस ने मीडिया को दिये अपने बयान में बताया है कि मंगलवार (27 अगस्त) को शाम 5 बजे के बाद से ही मध्य पुणे में दही हांडी का उत्सव शुरू होगा। इस समय ट्रैफिक के संचालन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निम्न व्यवस्थाएं की गयी हैं :

  • शिवाजी रोड से स्वर्गेट जाने वाले वाहनों को एसजी बर्वे चौक, जंगली महाराज रोड, खंडोजी बाबा चौक से होकर तिलक रोड या शास्त्री रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • बाजीराव रोड से शिवाजी नगर पुरम चौक होते हुए जाने वाले वाहनों को तिलक रोड और फर्ग्यूसन कॉलेज रोड से डायवर्ट किया जाएगा। यात्री पुरम चौक से सेनादत्त चौक भी जा सकते हैं।
  • एसजी बारवे चौक से पुणे नगर निगम तक जाने के लिए वाहनों को जंगली महाराज रोड मार्ग लेना होगा और झांसी ची रानी चौक से बाएं मुड़ना होगा।
  • बुधवार चौक से अप्पा बलवंत चौक तक वन-वे ट्रैफिक लागू रहेगा।
  • रामेश्वर चौक से शनिपार तक यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग लेने के लिए कहा जाएगा।
  • सोन्या मारुति चौक से लक्ष्मी रोड होते हुए सेवा सदन चौक तक का यातायात मार्ग रोक दिया जाएगा और वाहनों को सोन्या मारुति चौक से फड़के हौद की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • शिवाजी रोड से जीजामाता चौक होते हुए गणेश रोड की ओर जाने वाले और फिर दारूवाला ब्रिज की ओर जाने वाले यातायात को गाडगिल स्टैच्यू, कुंभार्वेस चौक, पावले चौक और पुरानी सात टोटी पुलिस चौकी से मोड़ दिया जाएगा।
  • दारूवाला ब्रिज से गणेश रोड पर यातायात बंद रहेगा। जिन वाहनों को देवजीबाबा चौक और फड़के हौद की ओर जाना है, उन्हें अपोलो टॉकीज, नरपतगिरी चौक, दारूवाला ब्रिज और दूध भट्टी से मोड़ दिया जाएगा।
  • शहर के अन्य हिस्सों में, यदि आवश्यक हो तो यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा, और यात्रियों को स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक मार्ग लेने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
  • वीर गोगादेव उत्सव की मुख्य शोभायात्रा मंगलवार को शाम 4 बजे पुणे कैंप के न्यू मोदीखाना से शुरू होगी। यह शोभायात्रा पुलगेट पुलिस चौकी, मेधी माता मंदिर, महात्मा गांधी रोड, कुरैशी मस्जिद, सेंटर स्ट्रीट, भोपाल चौक, सेंटर स्ट्रीट चौकी, महावीर चौक, कोहिनूर होटल चौक से होते हुए वापस मेधी माता मंदिर पहुंचेगी। मंगलवार को शाम 4 बजे से लेकर शोभायात्रा समाप्त होने तक यातायात में बदलाव किया जाएगा।
pune dahi handi traffic advisory

इंदौर में जन्माष्टमी पर जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इंदौर में भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है ताकि कृष्ण भक्तों के साथ-साथ आम लोगों को कोई परेशानी न हो।

  • निपानिया से इस्कॉन मंदिर की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों को सेवा रेस्टोरेंट से डायवर्ट कर टीसीएल होटल होते हुए वेलवेट गार्डन की ओर भेजा जाएगा तथा वाहनों की पार्किंग वेलवेट गार्डन परिसर या बघेल मैरिज गार्डन परिसर अथवा बीसीएम हाइट्स होते हुए एडवांस एकेडमी की ओर आईडीए योजना के अंदर रोड पर पार्किंग की जाएगी।
  • रेडिसन से आने वाले लोग स्टार स्क्वायर होते हुए लाभ गंगा गार्डन व वेलवेट गार्डन की ओर जाएंगे तथा वेलवेट गार्डन या बाघेला गार्डन परिसर में वाहन पार्क कर वहां से ई-रिक्शा के माध्यम से इस्कॉन मंदिर पहुंचेंगे।
  • बाईपास और पटेल नगर की ओर से आने वाले यात्री अपने वाहन वेलवेट गार्डन परिसर या वाघेला परिसर में पार्क करेंगे।
  • सोमवार को दोपहर 3 बजे के बाद कोई भी वाहन इस्कॉन मंदिर के पास से नहीं गुजर सकेगा। साथ ही शिव रेस्टोरेंट, ऑप्शन पार्क कॉलोनी से भी वाहन इस्कॉन मंदिर गेट की ओर नहीं जा सकेंगे। एडवांस एकेडमी से भी सभी प्रकार के वाहन मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • इस्कॉन मंदिर समिति द्वारा एडवांस एकेडमी सर्विस रोड पार्किंग, वेलवेट गार्डन कॉम्प्लेक्स पार्किंग तथा वाघेला कॉम्प्लेक्स पार्किंग से ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालु इन ई-रिक्शा से ही इस्कॉन मंदिर तक पहुंच सकेंगे।

More News

Read more about: delhi bangalore traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+