Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली-छठ पूजा पर UP रोडवेज चलाएगी स्पेशल बसें, कौन सी होंगी रूट?

दिवाली-छठ पूजा पर UP रोडवेज चलाएगी स्पेशल बसें, कौन सी होंगी रूट?

दिवाली-धनतेरस हो या छठ पूजा घर जाने वालों के लिए उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम ने बड़ी खुशखबरी दी है। त्योहारों के मौसम में उत्तर प्रदेश रोडवेज ने दिवाली-छठ पूजा स्पेशल बसों की घोषणा की है। ये स्पेशल बसें 8 नवंबर से शुरू होंगी जो छठ पूजा के समय तक जारी रहेंगी। पिछले साल त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस साल उत्तर प्रदेश रोडवेज ने फेस्टिवल स्पेशल बस चलाने का फैसला लिया है।

up bus

नयी रूटों पर बस चलाने के साथ-साथ पुरानी रूटों पर भी फेरे बढ़ायी जाएंगी। सभी रूटों पर टिकट ऑनलाइन लेने की सुविधा भी मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले लोगों के लिए खास तौर पर स्पेशल बस सेवाओं की शुरुआत 8 नवंबर से की जा रही है। त्योहारों के मौसम में कुल 180 स्पेशल बसों को चलाया जाएगा। जिन नये रूटों पर स्पेशल बसों को चलाया जाएगा, उनमें अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ शामिल है। बता दें, पिछले साल भी कई रूटों पर यूपी रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाए थे।

यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा के मोरना डिपो पर 2 अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गये हैं। अगर कोई यात्री चाहे तो वह ऑनलाइन भी टिकट ले सकता है। इसके लिए उसे उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम के आधिकारिक वेबसाइट https://upsrtc.up.gov.in/ पर जाना होगा।

रद्द की गयी ड्राईवरों की छुट्टियां

दिवाली-छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश रोडवेज के सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। जिन रूटों पर यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ होती है, उनके लिए 36 नयी बसों को लाया जाएगा। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर बस ड्राईवरों व परिचालकों को बहुत जरूरी होने पर ही छुट्टियां दी जाएंगी।

bus to up

नोएडा से गुजरेंगी एसी बसें

नोएडा डिपो से एक भी एसी बस नहीं है। लेकिन कौशांबी और आनंद विहार की एसी बसें नोएडा डिपो से होकर गुजरती हैं। ये बसें लखनऊ और गोरखपुर व अन्य शहरों तक जाती हैं। इन बसों की ऑनलाइन टिकट बुक कराई जा सकती है, जिसके लिए नोएडा की लोकेशन को भी जोड़ा जा सकता है। ऐसे में नोएडा डिपो से भी एसी बसों में बैठकर यात्री अपने घर जा सकते हैं। दिवाली-छठ पूजा के मौके पर बसों की संख्या को सीधे दोगुना किया गया है। यानी पहले जहां इस डिपो से 7 बसे चलती थी, वहां से अब 14 बसें डिपो से होकर गुजरेंगी।

इन रूटों पर बढ़ी बसें

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा से आगरा जाने वाली बसों के 5 फेरे बढ़ाया गया है। मेरठ के लिए 10 बसें, अलीगढ़ के लिए 6 बसें और कासगंज व बदायूं के लिए 3-3 बसें बढ़ाई गयी हैं। बताया जाता है कि नोएडा से सटे सभी शहरों के लिए बसें 4 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इन सभी बसों के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध होगी।

More News

    Read more about: noida uttar pradesh festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+