Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आगरा मेट्रो को मिली NOC, जानिए कब से दौड़ेगी प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो!

आगरा मेट्रो को मिली NOC, जानिए कब से दौड़ेगी प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो!

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) को आगरा में मेट्रो संचालन की अनुमति मिल गयी है। यानी आगरा मेट्रो को NOC (No Objection Certificate) मिल गया है और जल्द ही आगरा के प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद से ही UPMRC के अधिकारियों और आगरा के निवासियों में खुशी का माहौल छाया हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने 21 से 23 फरवरी तक, तीन दिन आगरा में प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6 किमी लंबे मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने आगरा में मेट्रो के संचालन की पूरी तैयारियों का जायजा लिया। अपने निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सोमवार (26 फरवरी) को आगरा में मेट्रो संचालन की अनुमति दे दी गयी।

agra metro

प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत आगरा में 6 स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा। इनमें से तीन स्टेशन जमीन से ऊपर और तीन स्टेशन भूमिगत होने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रायोरिटी कॉरिडोर 6 किमी लंबा है। UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने मेट्रो संचालन की अनुमति मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह UPMRC की दिन-रात की कड़ी मेहनत का नतीजा है। निरीक्षण के दौरान मेट्रो को 85 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाई गयी। इस दौरान मेट्रो ट्रैक, सिग्नल सहित अन्य की जांच भी की गयी।

agra metro station

3 स्टेशन जो हैं जमीन से ऊपर

  • ताज पूर्वी गेट
  • बसई
  • फतेहाबाद रोड

3 स्टेशन जो हैं भूमिगत

  • ताजमहल
  • आगरा किला
  • मनःकामेश्वर

बता दें, आगरा के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का पिछले दिनों नाम बदलकर उसे मनःकामेश्वर कर दिया गया है।

metro station agra

कब शुरू होगी आगरा मेट्रो

अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा नहीं की गयी है कि आगरा मेट्रो कब से शुरू होगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आगरा मेट्रो मार्च के पहले सप्ताह में ही शुरू हो सकती है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री आगरा मेट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं।

हालांकि पीएम मोदी आगरा में जाकर मेट्रो का स्वयं उद्घाटन करेंगे या आगरा मेट्रो का उद्घाटन वर्चुअल होगा, इसका निर्धारण अभी तक नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि आगरा मेट्रो के तीनों स्टेशन जो जमीन से ऊपर होंगे (ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड), को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने प्लैटिनम रेटिंग दी है। यह निश्चित रूप से आगरा मेट्रो की एक बड़ी उपलब्धि है।

More News

    Read more about: uttar pradesh agra metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+