Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वडोदरा में अलकापुरी रेलवे अंडरपास की जगह बनेगा ओवरब्रिज, क्या होगा इससे फायदा? जाने Details

वडोदरा में अलकापुरी रेलवे अंडरपास की जगह बनेगा ओवरब्रिज, क्या होगा इससे फायदा? जाने Details

गुजरात के वडोदरा में अलकापुरी रेलवे अंडरपास पर जल्द ही रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इस बात की घोषणा पिछले दिनों ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की थी। यह अंडरपास पिछले लंबे समय से वडोदरावासियों के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ था। यह अंडरपास अलकापुरी को सयजीगंज से जोड़ने का काम करता है। लेकिन अंडरपास की जगह पर अगर यहां ओवरब्रिज का निर्माण किया जाता है तो इससे क्या फायदा होगा?

क्या यह वडोदरावासियों की परेशानियों को कम करने में किसी भी प्रकार से मददगार साबित होगा, अगर हां तो कैसे? क्यों पिछले लंबे समय से वडोदरा निवासी अलकापुरी अंडरपास की जगह पर रेलवे ओवरब्रिज की मांग कर रहे हैं?

vadodara alkapuri underpass

क्यों ओवरब्रिज की हो रही है मांग?

इस बारे में Financial Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मानसून के समय अलकापुरी अंडरपास में पानी पूरी तरह से भर जाता है। इस वजह से खासतौर पर पिक आवर के समय में गाड़ियों की गति धीमी पड़कर लगभग रेंगने जैसी स्थिति में पहुंच जाती है और लोगों को काम पर जाने में अक्सर देर हो जाती है। इसलिए वडोदरा निवासी अलकापुरी अंडरपास के पास रेलवे ओवरब्रिज की मांग पिछले लंबे समय से कर रहे थे।

ओवरब्रिज बनने से क्या होगा फायदा?

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि अलकापुरी अंडरपास की जगह रेलवे ओवर ब्रिज बनाने से वडोदरा शहर के उत्तर-मध्य हिस्से के फतेहगंज और सयजीगंज से शहर के पश्चिमी हिस्से में आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।

खासतौर पर मानसून के मौसम में जब अंडरपास में पानी भर जाता है, उस समय शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में आने-जाने के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी। हल्की बारिश होने पर भी इस अंडरपास से होकर आना-जाना भारी मुसीबत का कारण बन जाता है। बता दें, अलकापुरी रेलवे अंडरपास को वडोदरा में 'गरनाला' के नाम से भी जाना जाता है।

vadodara new overbridge

क्या रेलवे से मिलेगी मंजूरी?

मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि रेलवे मंत्रालय से वडोदरा रेलवे जंक्शन के मेन लाइन पर इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी दे दी गयी है। बताया जाता है कि रंजन भट्ट और वडोदरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने संसद में इस ओवरब्रिज की जरूरत के मुद्दे को कई बार उठाया भी था। जिसके बाद इस रेलवे ओवरब्रिज को बनाने की मंजूरी रेलवे मंत्रालय ने दे दी है।

बताया जाता है कि रेलवे से इस ओवर ब्रिज के लिए मंजूरी मिलना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सांसद डॉ. जोशी ने बताया था पिक आवर के दौरान वडोदरा में ट्रैफिक जाम की मुख्य वजह यह अंडरपास बन जाता है। इसके साथ ही मानसून के दिनों में जब अंडरपास में पानी भर जाता है, तब इसे बंद करने की जरूरत पड़ जाती है।

इस वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति और भी अधिक खराब हो जाती है। खास तौर पर अगर जाम में कोई आपातकालिन सेवा की गाड़ी जैसे एंबुलेंस, अग्निशमन गाड़ी आदि फंस जाए तो परिस्थिति और भी गंभीर बन जाती है। इसलिए आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अंडरपास की जगह ओवरब्रिज बनाने की जरूरत पर उन्होंने प्रकाश डाला था।

More News

    Read more about: vadodara bridge railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+