Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वडोदरा में हर दिन 3 घंटे के लिए बंद किये जाएंगे सारे ट्रैफिक सिग्नल, क्यों और कब से कब तक?

वडोदरा में हर दिन 3 घंटे के लिए बंद किये जाएंगे सारे ट्रैफिक सिग्नल, क्यों और कब से कब तक?

गर्मियों की शुरुआत से ही देशभर के कई शहरों में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। गुजरात का वडोदरा शहर भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन यह तो अभी गर्मियों के मौसम की बस शुरुआत है। अभी तो मानसून से पहले अप्रैल, मई और जून का महीना आना बाकी है, जब प्रचंड गर्मी का प्रकोप गुजरात को झेलना होगा।

इसलिए गर्मी से निपटने की तैयारियों के तहत वडोदरा की ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। यह फैसला खास तौर पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है लेकिन इसका असर आप और हम जैसे आम लोगों पर भी पड़ने वाला है।

vadodara traffic police

हर दिन बंद रहेगा ट्रैफिक सिग्नल

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तेज गर्मी से निपटने की तैयारियों के तहत ही वडोदरा की ट्रैफिक पुलिस ने हर दिन 3 घंटे के लिए पूरे वडोदरा शहर के ट्रैफिक सिग्नल को बंद रखने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि इस फैसले का दोहरा फायदा होगा।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कड़ी धूप में खड़े होकर ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित करने में मशक्कत करने की जरूरत नहीं होगी और न ही आम लोगों को ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के हरी होने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इससे तेज धूप से ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ आम लोगों का भी बचाव हो सकेगा।

कब से लागू होगा यह फैसला?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वडोदरा ट्रैफिक पुलिस ने 1 अप्रैल से हर रोज दिन में 3 घंटे के लिए पूरे शहर के ट्रैफिक सिग्नल को बंद करने का फैसला लिया है। हर रोज दोपहर में 1 से शाम 4 बजे तक वडोदरा के किसी भी सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं करेगी।

ac helmet traffic police

इसके साथ ही दिनभर तेज धूप में काम करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच पुलिस विभाग की ओर से 500 एयर-कंडीशंड हेलमेट वितरित किया जा चुका है। सोमवार से ही वडोदरा में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को यह हेलमेट पहनकर ही ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए देखा जा रहा है।

तेजी से बढ़ रहा है तापमान

मिली जानकारी के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह में ही वडोदरा का तापमान दिन के समय बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच रहा है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि अगले 3 महीनों के दौरान तापमान 45 से 49 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगी।

इसलिए दिन का वह हिस्सा जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब ट्रैफिक सिग्नलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही पिछले साल की तरह ही इस साल भी वडोदरा के प्रमुख क्रॉसिंग पर धूप से बचाने के लिए टेंट या छावनी बनायी जाएगी, ताकि वाहन चालकों और खासतौर पर बाईक सवारों को छाया मिल सकें।

More News

    Read more about: vadodara gujarat traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+