Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वडोदरा के सुसेन जंक्शन पर VMC ने दिया फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव, और कहां बनेंगे ब्रिज?

वडोदरा के सुसेन जंक्शन पर VMC ने दिया फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव, और कहां बनेंगे ब्रिज?

वडोदरा के सुसेन जंक्शन पर बनने वाला है फ्लाईओवर। इस फ्लाईओवर को बनाने का प्रस्ताव दिया है वडोदरा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार VMC ने सुसेन जंक्शन पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा है। राज्य सरकार से एक बार मंजूरी मिल जाने के बाद ही VMC इस फ्लाईओवर के निर्माण से संबंधित आगे की प्रक्रिया को शुरू कर देगी।

सिर्फ सुसेन जंक्शन पर ही नहीं बल्कि वडोदरा में और भी कई ब्रिज का निर्माण के साथ-साथ सड़क को चौड़ा करने का काम भी किया जाने वाला है।

vadodara flyover

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वडोदरा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने राज्य सरकार के पास सुसेन जंक्शन पर लगभग ₹154.13 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव दिया है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस फ्लाईओवर का निर्माण से जुड़ी बाकी सभी प्रक्रियाओं को शुरू कर दिया जाएगा।

बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर को स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना 2023-24 के तहत करने का विचार किया गया है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2019-20 में इसी परियोजना के तहत लगभग ₹270 करोड़ की लागत से 5 ब्रिज बनाने की मंजूरी दी गयी थी। इनमें वृंदावन चार रास्ता फ्लाईओवर, सरकार एस्टेट, समा तालाव, खोदियार जंक्शन और वसना चार शामिल है।

सुसेन जंक्शन पर फ्लाईओवर के अलावा वडोदरा में गौखाना डिस्ट्रिब्यूटरी कैनल पर लगभग ₹67 करोड़ की लागत से एक नया ब्रिज बनाया जाएगा, जो 30 मीटर की सड़क को पार कर सन फार्मा रोड से भायली (बिल गांव के पास) को जोड़ेगा। इसे वित्तीय वर्ष 2022-23 की मंजूरी से बनाया जाएगा।

VMC ने कालाघोड़ा इलाके में विश्वामित्री नदी पर बने ब्रिज को लगभग ₹25 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार VMC ने सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड से समा सावली रोड पर नर्मदा कैनल को चौड़ा बनाने और एक नया पुलिया के निर्माण की मंजूरी भी मांगी है। बताया जाता है कि इस काम में लगभग ₹7 करोड़ खर्च होंगे।

More News

    Read more about: vadodara ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+