क्रिसमस से लेकर नये साल तक का समय ऐसा होता है, जब कोई पर्व या त्योहार नहीं होता। फिर भी लोग घुमने-फिरने और छुट्टियां मनाने और अध्यात्मिक यात्राओं पर जाने का प्लान बनाते हैं। हर साल लाखों की संख्या में लोग वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं लेकिन इस साल तो भक्तों ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए रिकॉर्डतोड़ संख्या में श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार इस साल वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए 93.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे। जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस साल पिछले सोमवार यानी 25 दिसंबर तक वैष्णो देवी का दर्शन करने 93.50 लाख भक्त जम्मू के त्रिकुट पहाड़ी पर बने वैष्णो देवी के मंदिर में पहुंच चुके हैं। इससे पहले साल 2013 में सर्वाधिक 93.24 लाख भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किये थे।
इस साल पिछले 10 सालों (1 दशक) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सर्वाधिक तीर्थ यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। वैष्णो देवी श्राइन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी हर रोज करीब 37,000 से 44,000 भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि इस साल वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले भक्तों की संख्या 95 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी।

बता दें, इतिहास में ऐसा मात्र 2 बार ही हुआ है जब एक साल में 1 करोड़ या उससे अधिक संख्या में भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किये हो। साल 2012 में 1.04 करोड़ और 2011 में 1.01 करोड़ भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगायी थी।
वहीं दूसरी तरफ इस साल क्रिसमस वाले वीकेंड में गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार (23 और 24 दिसंबर) को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने 1.20 लाख लोग पहुंचे। बता दें, छुट्टियों के सीजन में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि छुट्टियों के दिनों में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए हर रोज करीब 80 हजार लोग पहुंच रहे हैं जिनमें देसी और विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

इससे ही पता चलता है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारत आने वाले नागरिकों को आकर्षित कर रहा है। बता दें, गुजरात के केवड़िया में हमारे संविधान के रचयीता सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद मूर्ति स्थापित की गयी है जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहा जाता है। यह मूर्ति दुनिया की सबसे लंबी मूर्ति है। इसकी मूर्ति की ऊंचाई करीब 182 मीटर और आधार समेत 270 मीटर है।



Click it and Unblock the Notifications














