Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! बिहार और राजस्थान में दो नये रूट्स पर शुरू होने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें Details

खुशखबरी! बिहार और राजस्थान में दो नये रूट्स पर शुरू होने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें Details

भारतीय रेलवे ने एक साथ कई राज्यों के लिए खुशखबरी सुनाई है। बिहारवासियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान के लोग भी खुश हो जाएं, क्योंकि 2 नये रूट्स पर जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने वाली है। इनमें से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार से पश्चिम बंगाल के बीच और दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश से राजस्थान के बीच चलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बिहार-पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर ट्रैक मेंटेनेंस का काम चल रहा है।

vande bharat express 2 new routes

कौन से दो रूट्स पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

1. मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी
2. आगरा कैंट-उदयपुर

मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन होते हुए चलेगी। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच के 446 किमी की दूरी को यह ट्रेन मात्र 6 घंटे में पूरी कर लेगी।

बता दें, अब तक पटना से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना साहिब, बेगूसराय में ठहराव लेते हुए कटिहार, किशनगंज होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है। वहीं मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज के रास्ते चलेगी।

कितना होगा किराया

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन अक्तूबर से शुरू हो सकती है। आमतौर पर इन दोनों शहरों के बीच दूरी को तय करने में लगभग 10 घंटे का समय लगता है लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस महज 6 घंटे में यह दूरी तय कर लेगी। हालांकि रेलवे की तरफ से अभी तक किराए से संबंधित को जानकारी आधिकारिक रूप से नहीं दी गयी है।

लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका किराया ₹1200-₹2200 के बीच हो सकता है। मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से निश्चित रूप से बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों के लोगों को फायदा मिलेगा।

vande bharat express new routes

आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

सप्ताह में तीन दिन ताज नगरी आगरा और झीलों के शहर उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन का शुरू होने से सबसे ज्यादा पर्यटकों को सुविधा होगी। आमतौर पर आगरा से उदयपुर के बीच की दूरी को तय करने में लगभग 14-17 घंटे का समय लग जाता है लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को काफी कम समय में ही तय करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर से आगरा कैंट के बीच इस ट्रेन का ठहराव सवई माधोपुर स्टेशन पर भी होगा। इस स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव रणथंभोर नेशनल पार्क में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए काफी मददगार साबित होने वाला है।

क्या होगी Timing

इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.45 बजे खुलेगी जो दोपहर 2.30 बजे आगरा में पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजे खुलेगी जो रात 11.45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 2 सितंबर 2024 से शुरू होने वाला है। सप्ताह में तीन दिन, सोमवार, गुरुवार और शनिवार को इस ट्रेन का संचालन होगा।

कहां-कहां होगा ठहराव

  • राणा प्रतापनगर
  • मावली
  • चंदेरिया
  • कोटा
  • सवई माधोपुर
  • गंगापुर सिटी
  • बयाना
  • आगरा कैंट

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+