Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी ! हावड़ा-पटना रुट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

खुशखबरी ! हावड़ा-पटना रुट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

बिहारवासियों के लिए खुशखबरी! जल्द ही उन्हें दूसरा वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाला है। पटना से रांची के बीच पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के सफल परिचालन के बाद अब भारतीय रेलवे हावड़ा से पटना रुट पर दूसरा वंदे भारत चलाने की तैयारियां कर रही है। यह बिहार से दूसरी और बंगाल से चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

Howrah patna vande bharat express

इससे पहले पश्चिम बंगाल में हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, हावड़ा-पुरी, न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन होता है। अब जल्द ही पटना से हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली हैं।

ट्रायल रन के लिए पहुंच चुकी है रेक

वंदे भारत एक्सप्रेस का रेक चेन्नई से पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंच चुकी है। 8 कोचों वाली यह रेक फिलहाल राजेंद्रनगर यार्ड में खड़ी है, जहां इसके मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह में इस ट्रेन का ट्रायल रन हो सकता है। अगले सप्ताह तक हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने की संभावना है। अभी तक रेलवे की तरफ से हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के समय-सारिणी की कोई घोषणा नहीं की गयी है।

530 यात्रियों के बैठने की क्षमता

हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोचों वाली एक ट्रेन होगी, जिसमें 5 एसी चेयरकार और 1 एग्जीक्यूटिव चेयरकार के साथ 2 पायलट कोच होंगे। इस ट्रेन में 530 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। बताया जाता है कि दिव्यांग यात्रियों के बैठने की व्यवस्था पायलट कोच में ही होगी। फिलहाल ट्रेन के मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसके बाद पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन किया जाएगा। अगर ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में कुछ कमी नजर आती है, तो उन्हें सुधारने के बाद ही ट्रेन का परिचालन इस रुट पर शुरू किया जाएगा।

दूरी, स्पीड और किराया

हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के किराया और ठहराव के बारे में रेलवे की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है। पटना से हावड़ा के बीच 535 किमी की दूरी को पूरा करने में संभावना है कि वंदे भारत को 5 से 6 घंटे का समय लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन पटना-झाझा-आसनसोल-हावड़ा मुख्य लाइन पर किया जाएगा। बताया जाता है कि इस लाइन की पटरियों को मजबूत करने का काम भी चल रहा है।

semi high speed vande bharat express

स्टॉपेज के बारे में अभी तक रेलवे ने कुछ खुलासा नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि इस ट्रेन का ठहराव पश्चिम बंगाल में आसनसोल और झारखंड जसीडीह में हो सकती है। बताया जाता है कि यह ट्रेन 90 से 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव चेयरकार के टिकट का मूल्य ₹2,650 और एसी चेयरकार के टिकट का मूल्य ₹1,450 हो सकता है।

बता दें, पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के किराया, स्पीड, ठहराव व रुट के विषय में अभी तक भारतीय रेलवे की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है और ना ही अभी तक यह बताया गया है कि इस ट्रेन का संचालन कब से शुरू होगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+