Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब वाराणसी से इस शहर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी

अब वाराणसी से इस शहर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी

करीब 4 साल पहले भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से ही खुली थी। फरवरी 2019 को वाराणसी से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर शुरू हुआ था। उसके बाद धीरे-धीरे लगभग सभी राज्यों को एक-दूसरे जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो चुकी है।

kesaria vande bharat

अब वाराणसी से झारखंड के टाटानगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के जल्द शुरू होने की संभावना है। यह झारखंड की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जो वाया बिहार, झारखंड को शिव की नगरी काशी से जोड़ेगी। हाल ही में भारतीय रेलवे की चक्रधरपुर डिविजन ने टाटानगर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की संशोधित समय-सारिणी जारी की है।

सिर्फ 8 घंटे में पूरा करेगी सफर

वाराणसी से टाटानगर के बीच की दूरी लगभग 574 किमी की है। आमतौर पर इस दूरी को तय करने में अन्य ट्रेनों को लगभग 11 घंटे या उससे थोड़ा ज्यादा का वक्त लग जाता है लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को महज 7 घंटे और 50 मिनट में तय कर लेगी। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 73.3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, जो दूसरे रूट्स की औसत रफ्तार से लगभग 13 किमी प्रतिघंटा ज्यादा तेज होगी।

old pic of vande bharat

कौन से स्टेशनों से होकर गुजरेगी

  • वाराणसी
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.
  • गया
  • गोमो
  • बोकारो स्टील सिटी
  • पुरुलिया
  • टाटानगर

क्या होगा टाइम-टेबल

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से दोपहर 2.35 बजे खुलेगी जो रात को 10 बजे टाटानगर पहुंचेगी। वहीं टाटानगर से यह ट्रेन सुबह 6 बजे खुलेगी जो दोपहर 1.50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस रूट पर 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की संभावना है।

हालांकि अभी तक वाराणसी-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस कब से चलेगी और इसका कितना किराया होगा, इस बारे में भारतीय रेलवे ने कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि दिवाली के समय इस ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है।

train vande bharat

बता दें, झारखंड के जमशेदपुर क्षेत्र से वाराणसी के बीच हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा होने की संभावना जतायी जा रही है। अब तक टाटानगर से वाराणसी के बीच 3 ट्रेनों का परिचालन होता है।

इसमें से पहली टाटानगर-जालियांवाला बाग एक्सप्रेस है जो सप्ताह में दो दिन, सोमवार और बुधवार को खुलती है। शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ 1 दिन बुधवार को खुलती है और पुरी-आनंद विहार नीलाचंल एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन चलती है। संभावना है कि वाराणसी-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी जिससे यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+