Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »किन राज्यों में सबसे पहले शुरू होगी वंदे साधारण एक्सप्रेस, कैसी दिखेगी यह ट्रेन?

किन राज्यों में सबसे पहले शुरू होगी वंदे साधारण एक्सप्रेस, कैसी दिखेगी यह ट्रेन?

भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का क्रेज ही अलग लेवल है। जिन शहरों तक पहुंचने में पहले 8-9 घंटों का समय लग जाता था, वंदे भारत एक्सप्रेस से वह सफर घटकर 5-6 घंटे का हो जाती है। सिर्फ सफर का समय ही नहीं कम होता है बल्कि पुरी एसी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस विमान की तरह ही यात्रियों को लग्जरियस अनुभव भी कराती है।

vande bharat express

वंदे भारत की सफलता के बाद भारतीय रेलवे ने सस्ती कीमतों पर नॉन एसी रेक के साथ वंदे साधारण एक्सप्रेस को शुरू करने की घोषणा की थी। अब वंदे साधारण एक्सप्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है।

भारतीय रेलवे का मानना है कि वंदे साधारण एक्सप्रेस मुख्य रूप से एक राज्य से दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि वंदे साधारण एक्सप्रेस के लिए मुख्य तौर पर उन रूटों पर सर्वे करवाया गया है जिनपर प्रवासी मजदूरों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है।

इसलिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस ट्रेन को सबसे पहले जिन राज्यों में शुरू किया जाएगा उनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल शामिल हो सकते हैं। आम मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले इनकी स्पीड और स्टॉपेज कम होने की वजह से अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे यात्रियों का सफर भी सुगम बनेगा। बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की तुलना में वंदे साधारण एक्सप्रेस का किराया भी काफी कम होगा।

कैसा होगा इस ट्रेन का लुक

वंदे साधारण ट्रेन के बारे में अभी तक रेलवे की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी प्रदान नहीं की गयी है, लेकिन इस ट्रेन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। बताया जाता है कि इस ट्रेन का उत्पादन चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। ट्रेन को बनाने का आनुमानिक खर्च 65 करोड़ रुपये बताया जाता है। दावा किया जा रहा है कि वंदे साधारण एक्सप्रेस में 24 एलएचबी कोच और 2 इंजन होंगे।

viral photo

दूसरी सामान्य ट्रेनों की तुलना में वंदे साधारण एक्सप्रेस की गति काफी तेज होगी। सोशल मीडिया पर ट्रेन का निर्माणाधीन कोच की तस्वीर वायरल हो रही है। स्लेटी और नारंगी रंग के इन कोचों के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये वंदे साधारण एक्सप्रेस की कोच हैं। अगर ये तस्वीरें सही होती हैं, तो वंदे भारत एक्सप्रेस जहां सफेद-नीले और केसरिया रंग में दिखती है वहीं वंदे साधारण एक्सप्रेस स्लेटी, नारंगी और मटमैले रंग में पटरियों पर दौड़ेगी।

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

वंदे साधारण एक्सप्रेस में वंदे भारत एक्सप्रेस की तुलना में कोई भी सुविधा कम नहीं होगी। बायो वैक्यूम टॉयलेट, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, हर सीट पर चार्जिंग प्वाएंट तो होंगे ही, इसके साथ ही जनरल कोच में दिखने वाली लकड़ी की सीट को भी बेहतर बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन के कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही इन ट्रेनों में भी ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे जो हर स्टेशन पर खुद ही खुल जाएंगे और ट्रेन के खुलने से पहले दरवाजे खुद-ब-खुद बंद हो जाएंगे।

हालांकि भारतीय रेलवे ने इन तस्वीरों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। संभावना है कि इस साल के अंत तक रेलवे वंदे साधारण एक्सप्रेस के किराए और ट्रेन का परिचालन शुरू होने की तारीख की घोषणा कर सकती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+