प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी की अपने दौरे पर हैं। आज यानी 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर को इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है लेकिन यात्रियों के लिए इस ट्रेन की यात्रा 20 दिसंबर से शुरू होगी।

बता दें, वाराणसी से दिल्ली के लिए यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। साल 2019 में देशभर में सबसे पहले वाराणसी से दिल्ली के बीच ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था।
वाराणसी-दिल्ली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियतें :-
- दिल्ली-वाराणसी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस केसरिया रंग की होगी।
- दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 6 बजे खुलेगी जो दोपहर 2.05 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी।
- नयी दिल्ली पहुंचने के 55 मिनट बाद वाराणसी के लिए यह ट्रेन दोपहर 3 बजे नयी दिल्ली से खुलेगी जो रात 11.05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
- सप्ताह में 6 दिन इस ट्रेन का संचालन होगा। मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी।
- रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल पर होगा।
- पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) दिल्ली से सुबह 6 बजे खुलती है और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचती है।
- वापसी में यह ट्रेन शाम 3 बजे खुलती है और अपने डेस्टिनेशन पर 11 बजे पहुंचती है।
- पहली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार के अतिरिक्त सप्ताह के बाकी 6 दिन चलती है।
- पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार का किराया ₹850 है और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया करीब ₹2400 है। संभावना है कि इस रूट पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया भी इतना ही होगा।
बता दें, दिल्ली से वाराणसी के रूट पर यात्रियों की अत्यधिक मांग को देखते हुए ही उत्तर रेलवे (NR) ने इस रूट पर एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब दो स्टेशनों के बीच दो-दो वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। नयी वंदे भारत एक्सप्रेस भी यात्रियों की सुविधा के लिए जीपीएस आधारित पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम, वाई-फाई इनफोटेंमेंट, प्लश इंटिरियर, बायो-वैक्यूम टच फ्री टॉयलेट, एलईडी लाइट, प्रत्येक सीट पर चार्जिंग प्वाएंट, टच बेस्ड रिडिंग लाइट आदि सुविधाओं से लैस होगी।



Click it and Unblock the Notifications














