Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विस्तारा एयरलाइंस दे रहा फ्लाइट की टिकटों पर बंपर ऑफर, कीमत मात्र ₹1999 से शुरू

विस्तारा एयरलाइंस दे रहा फ्लाइट की टिकटों पर बंपर ऑफर, कीमत मात्र ₹1999 से शुरू

मानसून के समय घूमने निकलने का प्लान है या अगले 2-3 महीनों में ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर में जाने की योजना है, लेकिन टिकट की कीमतें आपको हर बार रोक दे रही हैं। अब ऐसा नहीं होगा। विस्तारा एयरलाइंस घरेलु उड़ान की टिकटों पर बंपर ऑफर दे रहा है।

यह ऑफर विस्तारा के विमान की तीनों श्रेणी यानी इकोनॉमी, प्रीमियम और बिजनेस सभी श्रेणियों पर लागू है। इस बात की जानकारी विस्तारा एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

vistara summer sale

विस्तारा ने समर सेल की घोषणा की है। इस पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार विस्तारा एयरलाइंस की घरेलु उड़ान (Domestic Flight) के टिकट की कीमत ₹1999 से शुरू होती है। यह कीमतें वन वे यात्रा के लिए दी जा रही हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं जो यात्री विस्तारा के क्लब विस्तारा (Club Vistara) के सदस्य हैं, इस सेल में उन्हें अतिरिक्त CV प्वाएंट भी दिये जाएंगे। यात्री अपना टिकट 7 जून 2024 तक बुक कर सकते हैं। लेकिन उन्हें यात्रा 1 जुलाई से 15 सितंबर 2024 के बीच करना होगा।

घरेलु उड़ानों की ऑफर कीमत

श्रेणी शुरुआती कीमत अतिरिक्त CV प्वाएंट
इकोनॉमी क्लास ₹1999 20% CV प्वाएंट
प्रीमियम इकोनॉमी ₹2999 20% CV प्वाएंट
बिजनेस क्लास ₹9999 25% CV प्वाएंट

(अतिरिक्त CV प्वाएंट केवल Club Vistara सदस्यों के लिए)

वहीं दूसरी ओर विस्तारा एयरलाइंस समर सेल में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर भी छुट दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विस्तारा एयरलाइंस की अंतर्राष्ट्रीय Return (आने-जाने) की उड़ानों का किराया ₹11,999 से शुरू हो रहा है। इसके साथ भी क्लब विस्तारा के सदस्य अतिरिक्त CV प्वाएंट का आनंद उठा सकेंगे। समर सेल में टिकट खरीदने की अंतिम तारीख 7 जून है जबकि यात्रा की तारीख 1 जुलाई से 15 सितंबर के बीच है।

गौरतलब है कि हाल ही इंडिगो एयरलाइंस और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी समर सेल की घोषणा की थी, जिसका यात्रियों ने जमकर फायदा उठाया था। अगर आप भी निकट भविष्य में घरेलु या फिर अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो विस्तारा एयरलाइंस के इस ऑफर को हाथ से न जाने दें और जल्द ही अपनी टिकट बुक कर लें। याद रखें, यात्रा भले ही आपको इस साल जुलाई से सितंबर के बीच किसी भी दिन करनी हो लेकिन टिकट खरीदने की आखिरी तारीख 7 जून 2024 है।

More News

    Read more about: flight airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+