Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव का क्षेत्र, क्या आने वाले किसी तूफान की है आहट?

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव का क्षेत्र, क्या आने वाले किसी तूफान की है आहट?

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान असना अब धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम विभाग के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मेघालय और मिजोरम आदि राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जतायी है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई तटवर्तीय राज्यों में 2 से 5 अगस्त तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

heavy rainfall

बता दें, वर्तमान समय में गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में अगर फिर से बारिश शुरू होती है, तो इन जिलों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका भी उत्पन्न होगी। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र को लेकर मौसम विभाग ने तूफान की कोई भविष्यवाणी अभी तक नहीं की है।

मौसम विभाग की ओर से आधिकारिक X हैंडल पर किये गये पोस्ट में बताया गया है कि अरब सागर में बना चक्रवात असना अब कमजोर हो चुका है। बताया जाता है कि उत्तर-पश्चिम अरब सागर के ऊपर गहरा निम्न दबाव कमजोर होकर सामान्य निम्न दबाव में बदल गया है।

2 सितम्बर को भारतीय समयानुसार सुबह 05.30 बजे यह रास अल हद (ओमान) से लगभग 200 किमी दक्षिण-पूर्व में केन्द्रित हो गया। बताया जाता है कि अगले 6 घंटे के अंदर यह और भी कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो जाएगा।

इसके कमजोर पड़ने के साथ-साथ मध्य और पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस वजह से गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 2 और 3 सितंबर को भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

weather update bay of bengal cyclone

वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। बता दें, इन दोनों राज्यों में भी कई जिले फिलहाल बाढ़ की चपेट में हैं लेकिन सोमवार की सुबह से बारिश के कम होने के आसार है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विदर्भ और महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी से 110 किमी दूर व चंद्रपुर से 80 किमी दूर तेलंगाना में बारिश होने की संभावना है।

अगले 12 घंटे के दौरान निम्न दबाव का यह क्षेत्र कमजोर पड़ सकता है। आंध्र प्रदेश के तटवर्तीय इलाकों में 2 से 5 सितंबर के बीच भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा दूसरे राज्यों का हाल

मौसम विभाग ने मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी है। बताया जाता है कि मायानगरी में आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहेंगे और अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ बरसात होने की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी सोमवार को बादल छाये रहने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

बात अगर पूर्वोत्तर भारत की करें तो असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ ही अगले 1 सप्ताह के दौरान नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

More News

    Read more about: weather gujarat telangana
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+