Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली, गुजरात और उप्र समेत कई राज्यों में अगले 6 दिन हीटवेव की आशंका, 40 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है तापमान

दिल्ली, गुजरात और उप्र समेत कई राज्यों में अगले 6 दिन हीटवेव की आशंका, 40 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है तापमान

सर्दियां पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं और हर गुजरते दिन के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अगले कुछ दिनों उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लिए मुश्किल भरे होने वाले हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के कई राज्यों में हीटवेव की आशंका है। वहीं बात अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें, तो यहां का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है।

गुजरात में भी मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिनों के दौरान तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

summer heatwave

कौन से राज्यों में हीटवेव की आशंका?

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार जिन राज्यों में 6-7 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, उनमें सबसे पहला नाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों में दिल्ली में दिन के समय का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

लेकिन रात को भी खास राहत नहीं मिलेगी। कुछ दिनों पहले ही मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि अप्रैल से जून के बीच में मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत में औसतन जितने दिन हीटवेव होते हैं, इस साल उससे ज्यादा दिनों तक हीटवेव होने की संभावना है।

औसत से ज्यादा दिनों तक कौन से राज्यों में होगा हीटवेव?

बताया जाता है कि भारत में अप्रैल से जून के बीच में औसतन 4 से 7 दिन हीटवेव होते हैं। लेकिन इस साल उससे ज्यादा दिन होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। जिन राज्यों में औसत से ज्यादा दिनों तक इस साल हीटवेव हो सकते हैं, उनमें शामिल हैं -

  • राजस्थान
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • छत्तीसगढ़
  • तेलंगाना
  • आंध्र प्रदेश
  • कर्नाटक का उत्तरी हिस्सा
  • उत्तरी तमिलनाडु

बताया जाता है कि कुछ राज्य जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में इस दौरान 10 से 11 दिन हीटवेव होने की आशंका है।

heatwave summer

गुजरात में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के कई हिस्सों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि अगले 4 दिनों में राज्य का तापमान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि संभावना है कि उसके बाद तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विभाग ने दक्षिणी गुजरात के तटवर्तीय इलाकों और सौराष्ट्र-कच्छ में मौसम गर्म और उमस भरी हो सकती है।

कच्छ में जहां गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं राजकोट में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बनांसकांठा, पाटन, मेहसाणा, सबरकांठा, गांधीनगर, पोरबंदर, जुनागढ़ और मोरबी में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

देशभर में बढ़ रहे हैं गर्म दिन

बताया जाता है कि साल 2024 को देशभर और पूरी दुनिया में सबसे अधिक गर्म साल करार दिया गया है। इस साल देश के कुछ हिस्सों में निर्धारित समय से काफी पहले ही हीटवेव आ चुका है। इस साल 27-28 फरवरी को ही हीटवेव देश के कई हिस्सों में आ चुका था, जबकि पिछले साल पहला हीटवेव 5 अप्रैल को आया था। हालांकि अप्रैल और मई के महीने में भारत में हीटवेव बहुत ही सामान्य है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में भारत में हीटवेव काफी बढ़ गया है।

साल 2022 में हुए एक अध्ययन में बताया गया था कि 21वीं सदी में हीटवेव की संख्या करीब 10 गुना बढ़ जाएगी। भारत में लगभग 70 प्रतिशत भूमि पर हीटवेव का प्रकोप दिखाई देगा। आंकड़ों के मुताबिक साल 2006 के बाद से अब तक सर्वाधिक 12 साल में हीटवेव हुआ है जबकि साल 2016 अब तक का सबसे गर्म वर्ष रहा है।

More News

    Read more about: weather delhi imd
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+