Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज हल्की बारिश दिल्ली में गिराएगी पारा, कश्मीर में पारा उतरा शून्य से नीचे

आज हल्की बारिश दिल्ली में गिराएगी पारा, कश्मीर में पारा उतरा शून्य से नीचे

पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली का तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाये हुए हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान घटकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।

cold morning in delhi

बताया जाता है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को सक्रिय हो सकता है जो अगले 1 दिन तक सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से ही राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बारिश के प्रभाव से ही 22 दिसंबर को दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार 22 और 23 दिसंबर को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरपश्चिम राजस्थान और 23 दिसंबर को उत्तरपश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरपूर्व राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।

अगले 5 दिनों तक सुबह के समय में पंजाब में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों तक ऐसी ही स्थिति हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी उत्पन्न होने वाली है। दिल्ली में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

cold morning delhi and north india

देशभर में सबसे कम तापमान पंजाब के लुधियाना में रिकॉर्ड किया गया, जो 2.8 डिग्री सेल्सियस था। 22 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समुह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख आदि में हल्की बारिश या फिर बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के मौसम में बदलाव होने की संभावना जतायी है।

कोलकाता में शुक्रवार को सुबह का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कुछ जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। सप्ताहांत में राज्य में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे तापमान में कुछ समय के लिए वृद्धि दर्ज होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+