Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में लुढ़का पारा, ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे रैन बसेरा में शरण

दिल्ली में लुढ़का पारा, ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे रैन बसेरा में शरण

राजधानी दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गयी है। गुरुवार की सुबह कोहरे की वजह से राजधानी में दृश्यता भी काफी कम रही। बताया जाता है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर राजधानी के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को पूरा दिन दिल्ली में बादल छाये रहने और ठिठुरन वाली ठंड बने रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे की मोटी चादर छायी रही।

Temperature drops in Delh

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ठंड से बचने के लिए लोग चाय का सहारा ले रहे हैं। बताया जाता है कि गुरुवार का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। क्रिसमस के समय दिल्ली के तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। क्रिसमस के समय या उसके अलगे दिन तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ रही है। इस वजह से सड़कों पर रहने वाले लोगों ने रैन बसेरा का सहारा लेना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में ठंड से बचने के लिए रैन बसेरा में लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्त (AQI) में पहले के मुकाबले थोड़ा सुधार आया है। मंगलवार तक दिल्ली का औसत AQI 295 था, जो बुधवार को 270 पर आ गया है।

बिहार में पछुआ हवाओं का प्रकोप अभी भी जारी है। राजधानी पटना समेत सभी जिलों में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह के समय पटना, पूर्णिया आदि जगहों पर गहरा कोहरा छाया हुआ था। लेकिन मौसम विभाग ने दिन के समय धुप खिलने की संभावना जतायी है। बुधवार को बिहार का सर्वाधिक तापमान अररिया का (26.9 डिग्री सेल्सियस) और सबसे कम तापमान गया (7.4 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। बिहार का औसत अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है 21 दिसंबर से राज्य के तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। इसके साथ कोहरा और बर्फीली हवाओं का प्रकोप भी बढ़ेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, जिस कारण धुप का भी कोई असर महसूस नहीं होगा।

राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को राज्य का सबसे अधिक ठंडा जिला मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, कानपुर शहर और गोरखपुर होने वाला है। इन जिलों का अधिकतम तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

21 दिसंबर को तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप में हल्की बारिश और गरज के साथ छिंटे पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। वहीं जम्मू-कश्मीर, गिलगिट, बल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 दिसंबर तक बर्फबारी होने की संभावना है। 23 दिसंबर को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों के मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने वाला है।

More News

    Read more about: weather india lucknow delhi patna
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+