Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पछुआ हवाओं ने बिहार में बढ़ा दी कंपकंपी, यूपी में ठंड और कोहरे से लोग परेशान

पछुआ हवाओं ने बिहार में बढ़ा दी कंपकंपी, यूपी में ठंड और कोहरे से लोग परेशान

बर्फीली पछुआ हवाओं के प्रभाव से पटना समेत पूरे बिहार के तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। इन सर्द हवाओं के प्रभाव से ही सुबह और शाम के वक्त कनकनी के साथ राज्य के लोगों को सर्दी महसूस हो रही है। हालांकि अभी बिहार में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत है क्योंकि यहां घने कोहरे का दौर अभी शुरू नहीं हुआ है। लेकिन कोहरे और ठंड की डबल मार से उत्तर प्रदेश के लोग खासे परेशान हो गये हैं।

Weather update delhi bihar up

मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना जतायी है। बताया जाता है कि लखनऊ समेत राज्य के सभी जिलों में मंगलवार (19 दिसंबर) को तापमान 2-3 डिग्री नीचे जा सकता है।

बर्फीली पछुआ हवाओं के प्रभाव से बिहार के तापमान पिछले 7 दिनों में करीब 8° सेल्सियस की कमी आयी है। 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक बिहार का औसत तापमान 19° सेल्सियस था जो सप्ताहभर बाद 11 दिंसबर को 11° सेल्सियस पर पहुंच गया था। अब राज्य का औसत तापमान 6.5° सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि राज्य में अभी भी घने कोहरे का दौर शुरू नहीं हुआ है।

इसलिए दिन के वक्त निकलने वाली धुप से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 दिनों तक सुबह के समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को पटना का तापमान 10.6° सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गया का न्यूनतम तापमान 7.6° डिग्री सेल्सियस रहा।

cold wind and weather

मंगलवार की सुबह से दिल्ली में तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिस वजह से लोग कंपकंपी वाली ठंड से परेशान है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ से सटे मैदानी इलाके जैसे दिल्ली, वेस्ट यूपी, पंजाब और हरियाणा आदि राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.1° सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 3 दिनों के दौरान दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के आसार नहीं है। तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि दिल्ली की आबोहवा लगातार बेहद खराब श्रेणी की बनी हुई है। राजधानी में सोमवार को हवा की गुणवत्ता का स्तर (AQI) 330 दर्ज किया गया।

दिसंबर और जनवरी में उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी। राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस और दिल्ली से सटे गाजियाबाद (यूपी) का न्यूनतम तापमान 7° सेल्सियस दर्ज किया गया है। यूपी में ठंडी बर्फीली हवाओं के प्रभाव से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश में अभी कमी आने की संभावना नहीं है। दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में मंगलवार को भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बताया जाता है कि 24 घंटे के बाद तमिलनाडु और केरल की बारिश में थोड़ी कमी आएगी लेकिन लक्षद्वीप में बारिश जारी रहेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समुह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और दक्षिणी कर्नाटक में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

More News

    Read more about: weather india kolkata delhi patna
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+