Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उधना और अहमदाबाद से दानापुर तक पश्चिम रेलवे चलाएगी 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन, Details

उधना और अहमदाबाद से दानापुर तक पश्चिम रेलवे चलाएगी 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन, Details

होली के समय दूसरे राज्यों में रहने वाले प्रवासियों को अपने घर वापस लौटने में कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे लगातार होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रही है। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने अहमदाबाद और उधना स्टेशनों से बिहार के दानापुर के लिए 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक ने विस्तार से जानकारी दी है।

holi special train udhna and ahmedabad to danapur

उधना-दानापुर-उधना होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09053/09054)

यह ट्रेन सोमवार (10 मार्च) को उधना स्टेशन से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी, जो बुधवार को दोपहर 12.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, दानापुर-उधना होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09054) दानापुर से बुधवार (12 मार्च) की सुबह 6 बजे खुलेगी जो अगले दिन दोपहर 2.30 बजे उधना पहुंचेगी।

रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, संत हिरदराम नगर, बिना, सौगोर, दामोह, कटनी मुर्वारा, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

उधना-दानापुर-उधना होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09011/09012)

उधना-दानापुर होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09011) उधना स्टेशन से मंगलवार (11 मार्च) को सुबह 11.25 बजे खुलेगी जो अगले दिन दोपहर में 1.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, दानापुर-उधना होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09012) दानापुर स्टेशन से बुधवार (12 मार्च) को शाम 4.45 बजे खुलेगी जो उधना स्टेशन पर अगले दिन रात 11.30 बजे पहुंचेगी।

रास्ते में यह ट्रेन चल्थन, बरडोली, ननदुर्बार, भुस्वाल, खांडवा, इटारसी, पिपरिया, नर्सिंहपुर, मदन महल, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में भी शयनयान और द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

उधना-दानापुर-उधना होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09021/09022)

उधना-दानापुर होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09021) बुधवार (12 मार्च) को उधना से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी जो दानापुर शुक्रवार को दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में, दानापुर-उधना होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09022) दानापुर से शुक्रवार (14 मार्च) की सुबह 6 बजे खुलेगी जो उधना अगले दिन दोपहर 2.30 बजे पहुंचेगी।

रास्ते में यह ट्रेन सायन, भरुच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदराम नगर, बिना, सौगोर, दामोह, कटनी मुर्वारा, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में भी शयनयान और द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09407/09408)

अहमदाबाद-दानापुर होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09407) अहमदाबाद से मंगलवार (11 मार्च) को सुबह 9.20 बजे खुलेगी जो अगले दिन शाम 7 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, दानापुर-अहमदाबाद होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 09408) दानापुर से बुधवार (12 मार्च) को रात 10 बजे खुलेगी जो शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

रास्ते में यह ट्रेन नदियाड, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, संत हिराराम नगर, बिना, सागौर, दामोह, कटनी, मुर्वारा, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में शयनयान और द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

इन ट्रोनों की बुकिंग IRCTC के आधिकारिक काउंटर और PRS काउंटर पर जाकर कर सकते हैं। इन ट्रेनों का स्पेशल किराया लागू हो सकता है।

*Free Press Journal की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: holi train ahmedabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+